Gorakhpur to Transform Indira Bal Vihar Road into Smart Road by June 15 ‘नो व्हीकल जोन' होगी इंदिरा बाल विहार की सड़क, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur to Transform Indira Bal Vihar Road into Smart Road by June 15

‘नो व्हीकल जोन' होगी इंदिरा बाल विहार की सड़क

Gorakhpur News - 15 जून तक नगर निगम पूरा कर लेगा स्मार्ट रोड का काम गोरखपुर। मुख्य संवाददाता।

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSun, 11 May 2025 05:24 AM
share Share
Follow Us on
‘नो  व्हीकल जोन' होगी इंदिरा बाल विहार की सड़क

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। नगर निगम गोलघर स्थित इंदिरा बाल विहार की सड़क को 15 जून तक स्मार्ट रोड में तब्दील कर देगा। स्मार्ट रोड लोकार्पित होने के बाद इंदिरा बाल विहार के सामने की सड़क को शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक नो व्हीकल जोन घोषित किया जाएगा। इस दौरान किसी भी दोपहिया या चारपहिया वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा। नगर निगम सड़क पर बुलार्ड पोल लगाएगा, जो दिन में नीचे रहेंगे और शाम को ऊपर उठ जाएंगे, जिससे वाहन रुक जाएंगे। मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि स्मार्ट रोड की डिजाइन भी ऐसी होगी कि भारी वाहन यहां से आसानी से नहीं गुजर सकें।

उधर, जीडीए यहां फूड पार्क और बच्चों के पार्क का कायाकल्प करने की तैयारियों में जुटा है। पुराने फूड पार्क की जगह पर आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा। चयनित फर्म को निर्माण के बाद 15 वर्षों तक कॉम्प्लेक्स के संचालन का अधिकार मिलेगा। निर्माणकर्ता फर्म को कॉम्प्लेक्स की 150 वर्ग फीट आकार की 10 दुकानें जीडीए को देनी होंगी, जिनका उपयोग वर्तमान दुकानदारों के लिए किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।