Gorakhpur University NCC Cadets Selected for NIMAS Arunachal Pradesh Camp अरुणाचल में होगा एनआईएमएएस दिरांग कैंप का आयोजन, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur University NCC Cadets Selected for NIMAS Arunachal Pradesh Camp

अरुणाचल में होगा एनआईएमएएस दिरांग कैंप का आयोजन

Gorakhpur News - दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 44 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट्स का चयन एनआईएमएएस दिरांग कैंप के लिए हुआ है। इस कैंप में पवर्तारोहण और अन्य साहसिक खेल कराए जाएंगे। चयनित कैडेट्स अरुणाचल...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरThu, 19 June 2025 05:56 AM
share Share
Follow Us on
अरुणाचल में होगा एनआईएमएएस दिरांग कैंप का आयोजन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 44 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट्स का चयन एनआईएमएएस दिरांग (राष्ट्रीय पर्वतारोहण और साहसिक खेल संस्थान) कैंप के लिए हुआ है। अरुणाचल प्रदेश में स्थित इस कैंप में पवर्तारोहण सहित अन्य खेल कराए जाएंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय के यूओ अखिलेंद्र सिंह और एसटीजी ताहिर खान का चयन हुआ है। इन्हें आर्टिफिशियल वॉल क्लाइंबिंग, ज़िपलाइन, ट्रैकिंग, रैपलिंग, स्विमिंग ब्रिज, रोप एक्टिविटीज और रिवर क्रॉसिंग जैसी एक्टिविटीज कराई जाएंगी। इसे लेकर कैडेट्स अरुणाचंल प्रदेश रवान हो गए हैं। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कमान अधिकार कर्नल रमन तिवारी, प्रो. कैप्टन प्रो. डीएन मौर्या एवं डॉ. (ले.) अनुपम सिंह ने भी बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।