नवविवाहिता ने ससुराल वालों पर दर्ज कराया केस
Gorakhpur News - कैंपियरगंज,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शिवपुर करमहवा की नवविवाहिता ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न व मारपीटका केस दर्ज कराया है। पुलिस पति अभिषेक जायसवा

कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शिवपुर करमहवा की नवविवाहिता ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न व मारपीट का केस दर्ज कराया है। पुलिस पति अभिषेक जायसवाल, सास गीता व ननद महक और मुस्कान के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। महराजगंज के थाना श्यामदेउरवा के परसिया इंदरपुर गांव निवासी जगदीश प्रसाद जायसवाल की पुत्री राधा जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी शादी 18 फरवरी 2024 को कैम्पियरगंज के शिवपुर करमहवा निवासी अभिषेक जायसवाल पुत्र धनश्याम प्रसाद जायसवाल से हुई थी। शादी के 10-12 दिन तक सब संतोषजनक हो रहा था, लेकिन उसके बाद मेरे साथ कोई भी संतोषजनक व्यवहार नहीं हुआ। एक बार कोर्ट में ससुराल वालों ने समझौता करके रखने की बात कही थी, लेकिन घर आने के बाद फिर उत्पीड़न करने लगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।