दुल्हन की हकीकत जानकर दूल्हे का टूट गया दिल, पांच महीने बाद ससुराल वालों को भी बहू ने दिया तगड़ा झटका
यूपी के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान परेशान कर दिया। शादी के बाद दूल्हे को दुल्हन की एक ऐसी बात पता चली जिसे सुनकर उसका दिल ही टूट गया। इसके बाद भी दूल्हे ने दुल्हन की गलती को माफ कर दिया।

यूपी के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान परेशान कर दिया। शादी के बाद दूल्हे को दुल्हन की एक ऐसी बात पता चली जिसे सुनकर उसका दिल ही टूट गया। इसके बाद भी दूल्हे ने दुल्हन की गलती को माफ कर दिया। लेकिन दुल्हन फिर भी नहीं सुधरी। पांच महीने बाद दुल्हन ने अपनी असली रूप दिखाया। दरअसल दुल्हन का किसी और से चक्कर चल रहा था। शादी के चार दिन बाद ही दुल्हन अपने प्रेमी से फोन पर घंटो बातें करने लगी थी। ये बात दूल्हे को पता चली। इसके बाद भी दूल्हे ने उसे माफ कर दिया। पांच महीने के बाद दुल्हन प्रेमी संग मिलकर भाग गई। वह अपने साथ जेवरात भी ले गई। ये बात सुनकर ससुराल वालों को तगड़ा झटका लग गया। ससुराल वालों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। इसके बाद ससुराल वाले सीधे थाने पहुंचे और बहू के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई।
जरौली की रहने वाली महिला के मुताबिक, उन्होंने बेटे की शादी पिछले साल औरैया की युवती के साथ की थी। शादी के कुछ दिन तक सब कुछ सही चला लेकिन उसके बाद बहू अपना ज्यादातर समय फोन पर ही बिताने लगी। शक होने पर बेटे ने विरोध किया तो घर में झगड़ा होने लगा। पांच महीने तक सबकुछ ऐसे ही चलता रहा। बीते शुक्रवार को घर के जरूरी काम से बाहर गए थे तभी बहू ने फोनकर कर औरैया के जसवंतनगर निवासी अपने प्रेमी मनीष राजावत को बुला लिया और उसके साथ चली गई। जाते समय अलमारी में रखे 5.50 लाख के जेवर और 3.38 लाख की नकदी भी साथ ले गई। गुजैनी थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।
कीपैड वाला फोन पास में रखती थी दुल्हन
दुल्हन अपने प्रेमी से घंटो बात करती थी। उसका पति उसे कई बार समझा चुका था, दुल्हन ने अपनी गलती भी मान ली थी। इसके बाद महिला अपने मायके चली गई। वापस ससुराल आई तो कुछ दिन सबकुछ ठीकठाक चलता लेकिन महिला ने फिर से वही काम शुरू कर दिया। ससुराल वालों ने इसकी शिकायत उसके परिजनों से भी की लेकिन इसके बाद भी वह नहीं सुधरी। प्रेमी से बात करने के लिए वह कीपैड वाला फोन अपने पास रखती थी, जिससे किसी को शक न हो। चोरी-छिपे वह बाते करती रहती थी।