groom started feeding sleeping pills from first night one night he committed crime bride reached police station next day सुहागरात से नींद की गोलियां खिलाने लगा दूल्हा, एक रात कर डाला कांड, अगले दिन थाने पहुंची दुल्हन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़groom started feeding sleeping pills from first night one night he committed crime bride reached police station next day

सुहागरात से नींद की गोलियां खिलाने लगा दूल्हा, एक रात कर डाला कांड, अगले दिन थाने पहुंची दुल्हन

  • यूपी में दूल्हा-दुल्हन को लेकर कई तरह की खबरें आती रही हैं। ज्यादातर लुटेरी दुल्हन के मामले सामने आए। ये दुल्हन शादी करने के बाद ससुराल वालों को बेहोश करके सारे जेवरात और नकदी समेट कर भाग जाती थी।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, कानपुरFri, 28 March 2025 04:46 PM
share Share
Follow Us on
सुहागरात से नींद की गोलियां खिलाने लगा दूल्हा, एक रात कर डाला कांड, अगले दिन थाने पहुंची दुल्हन

यूपी में दूल्हा-दुल्हन को लेकर कई तरह की खबरें आती रही हैं। ज्यादातर लुटेरी दुल्हन के मामले सामने आए। ये दुल्हन शादी करने के बाद ससुराल वालों को बेहोश करके सारे जेवरात और नकदी समेट कर भाग जाती थी, लेकिन इस बार जो मामला सामने आया है वह बिल्कुल अलग है। इस बार दुल्हन ने नहीं दूल्हे ने सुहागरात से कांड करना शुरू कर दिया। शादी के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को रोज नींद की गोलियां देने लगा था। कुछ देन बाद दूल्हा उसके सारे जेवरात लेकर फरार हो गया। महिला को जब इसकी जानकारी हुई तो वह सीधे थाने पहुंची और पुलिस को पूरी बात बताई।

टीवी-9 भारतवर्ष मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला कानपुर के रेल बाजार क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली बुशरा की 2023 में चकेरी निवासी नायब अली से मुलाकात हुई थी। उसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातें होने लगीं। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातें प्यार में बदल गईं। दोनों काफी नजदीक आ गए। प्रेमजाल में फंसाने के बाद नायब अली ने बुशरा को अपने घर वालों से मिलवाया। इसके बाद बुशरा अपने घर से पांच लाख रुपये लेकर आई और नायब अली को दे दिए। नायब अली ने बुशरा से निकाह का दबाव बनाया। महिला ने बताया कि अगस्त 2024 में नायब अली ने उससे कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद दोनों किराए के मकान में रहने लगे।

महिला का आरोप है कि सुहागरात से ही शौहर नायब अली बहाने से उसे नींद की गोलियां खिलाने लगा। महिला का आरोप है कि एक दिन उसका शौहर नायब ने उसके जेवर और फोन ले लिया। महिला ने जब अपने जेवरात और फोन मांगा उसका शौहर नायब उससे मारपीट करने लगा। गाली-गलौज भी करता था। कुछ दिन साथ रहने के बाद नायब अली वहां से चला गया। महिला ने खुद को ठगा महसूस किया तो वह अलगे दिन सीधे थाने पहुंची और चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।