Elderly Man Attacked with Axe by Neighbor in Bharua Sumerpur वृद्ध पर सिरफिरे युवक ने किया बांके से हमला, हालत गंभीर, Hamirpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsElderly Man Attacked with Axe by Neighbor in Bharua Sumerpur

वृद्ध पर सिरफिरे युवक ने किया बांके से हमला, हालत गंभीर

Hamirpur News - भरुआ सुमेरपुर में रविवार को एक सिरफिरे युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर 64 वर्षीय रामविलास सिंह पर बांके से हमला कर दिया। वृद्ध घायल हो गए और पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक को हिरासत में लिया। पुलिस ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुरMon, 21 April 2025 08:45 AM
share Share
Follow Us on
वृद्ध पर सिरफिरे युवक ने किया बांके से हमला, हालत गंभीर

भरुआ सुमेरपुर। रविवार को तड़के घर के बाहर सो रहे वृद्ध को गांव के एक सिरफिरे युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर बांका मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके युवक को हिरासत में लिया है। सुरौली बुजुर्ग निवासी 64 वर्षीय रामविलास सिंह घर के बाहर सो रहे थे। तड़के पांच बजे पड़ोसी वीरू उर्फ विकास सिंह अपने पिता अविनाश सिंह के साथ आया। विकास हाथ में बांका लिए था। जबकि अविनाश सिंह बरछी ले रखी थी। अविनाश सिंह के ललकारने के बाद विकास ने रामविलास सिंह पर हमला बोल दिया। बांके के प्रहार से वृद्ध घायल हो गया। वृद्ध के शोर मचाने पर पिता पुत्र मौके से भाग निकले। सूचना पर पुलिस चौकी से हेड कांस्टेबल मौके पर पहुंचे और घायल वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया। उधर, हमला करने वाले विकास सिंह को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने रामविलास सिंह की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ बांके से हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।