BJP Women s Wing Advocates One Nation One Election for Economic Benefit देश में एक राष्ट्र एक चुनाव बेहद आवश्यक: गीता शाक्य, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsBJP Women s Wing Advocates One Nation One Election for Economic Benefit

देश में एक राष्ट्र एक चुनाव बेहद आवश्यक: गीता शाक्य

Hapur News - - भाजपा महिला मोर्चा द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव पर इंद्रप्रस्थ कॉलिज में विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन प्रस्थ कॉलिज में विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन - पहलगा

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Sat, 26 April 2025 10:50 PM
share Share
Follow Us on
 देश में एक राष्ट्र एक चुनाव बेहद आवश्यक: गीता शाक्य

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि देश में एक राष्ट्र एक चुनाव होना बेहद आवश्यक है। यह देश की आर्थिक स्थिति और सुशासन के लिए लाभदायक होगा। वह शनिवार को जरौठी रोड स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलिज में एक राष्ट्र-एक चुनाव पर महिला मोर्चा की गोष्ठी को संबोधित कर बोल रही थी।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक राष्ट्र एक चुनाव के फायदों को लोगों के बीच जानकर गिना रही है, इसका भाजपा को समर्थन भी मिल रहा है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की निर्मम हत्या करने का विरोध किया। साथ ही मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कराया। कार्यक्रम अध्यक्ष डा.प्रेमलता राणा ने कहा कि उन्होंने एक राष्ट्र एक चुनाव ़से होने वाले फायदों को गिनाया।

भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल ने कहा कि एक साथ चुनाव कराने से धन की बचत होगी। जबकि हर चुनाव में एक से दो माह का समय बर्बाद होता है, जिसे देश के विकास में लगाया जाएगा। जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि लोकसभा, विधानसभा, जिला पंचायत, नगर निकाय आदि चुनावों को अलग अलग तिथियों में कराने से देश को क्षति पहुंचती है। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक डा.पायल गुप्ता ने कहा कि सभी महिलाएं एक राष्ट्र-एक चुनाव का समर्थन करती है। उन्होंने पहलगाम में पर्यटकों की हत्या पर विरोध जताकर पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

इस मौके पर जिंप अध्यक्ष रेखा नागर, क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे, ब्लॉक प्रमुख ममता तेवतिया, पूर्व चेयरमैन मालती भारती, ऊषा वत्स, मंजू कंसल, छवि दीक्षित, तनुजा शर्मा, यशोदा शर्मा, पूजा, भारती गुप्ता, मंजू सिंह, निधि सिंह, लता केवट आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।