BJP Youth Wing Protests Against Rahul Gandhi Over National Herald Scam भाजयुमो ने राहुल गांधी का फूंका पुतला, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsBJP Youth Wing Protests Against Rahul Gandhi Over National Herald Scam

भाजयुमो ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

Hapur News - भाजपा युवा मोर्चा ने शुक्रवार को तहसील चौपला पर राहुल गांधी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और ईडी की जांच का समर्थन किया, जिसमें राहुल और सोनिया गांधी पर घोटाले के...

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Sat, 19 April 2025 03:01 AM
share Share
Follow Us on
 भाजयुमो ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

भाजपा युवा मोर्चा ने शुक्रवार को शहर के तहसील चौपला पर नेशनल हेराल्ड घोटाले के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील चौपला पर एकत्रित हुए। उन्होंने पहले राहुल गांधी का पुतला जलाया, इसके बाद नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष भाजयुमो दीपक भाटी ने कहा कि ईडी देश की एक सर्वोच्च संस्था है, जो बड़े घोटालों को उजागर कर रही है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर घोटाले के आरोप उनकी ही सरकार के समय दर्ज किए गए थे।

अब जब ईडी सही दिशा में जांच कर रही है, तो यह ईडी कार्यालय जाकर अधिकारियों को धमकाने और जांच को भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मोहित पाल, राहुल पंडित, प्रशांत, ऋतिक त्यागी, रोमी शर्मा, कुणाल चौधरी, गोपाल खटीक आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।