Grand Tiranga Yatra Dedicated to Indian Army s Valor in Hapur ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नगर में निकली तिरंगा यात्रा, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsGrand Tiranga Yatra Dedicated to Indian Army s Valor in Hapur

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नगर में निकली तिरंगा यात्रा

Hapur News - - भाजपा के आवाह्न पर फ्री गंज रोड से अटल पार्क तक निकाली तिरंगा यात्रा माता के लगाए जयकारें फोटो संख्या-40, 41 हापुड़, संवाददाता। नगर में ऑपरेशन सिंद

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Fri, 16 May 2025 08:46 PM
share Share
Follow Us on
 ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नगर में निकली तिरंगा यात्रा

नगर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना को समर्पित भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा के आवाह्न पर शुक्रवार को तिरंगा यात्रा का शुभारंभ फ्री गंज रोड स्थित रेलवे पार्क से किया गया। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप, भाजपा नेता, स्कूली बच्चे और युवा तिरंगा हाथों में लेकर शामिल हुए। यात्रा में बारिश के बावजूद भी भारत माता की जय और भारतीय सेना के समर्थन में गगनभेदी नारे लगाए गए। जिससे माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। भारतीय सेना के हालिया शौर्य प्रदर्शन को समर्पित और सैनिकों के अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान के प्रति वंदन व अभिनंदन करने के लिए भाजपा के आवाह्न पर नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

तिरंगा यात्रा फ्री गंज रोड स्थित रेलवे पार्क से फ्री गंज रोड तिराहा, रेलवे रोड, जवाहर गंज, अतरपुरा चौपला, गढ़-दिल्ली रोड से होते हुए अटल पार्क में संपन्न हुई। यात्रा में सबसे आगे चल रहे डीजे वाहन पर देशभक्ति गीतों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। यात्रा के दौरान कई सामाजिक संस्था रही। जिन रास्तों से तिरंगा यात्रा होकर निकली, वहां लोगों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। जबकि तिरंगा यात्रा के साथ चल रहे लोगों ने हाथों में तिरंगा झंडा लिया हुआ था। सभी लोग तिरंगा को शान से लहरा रहे थे और अपने देश के जवानों के प्रति आभार व्यक्त कर रहे थे। वहीं युवा देशभक्ति गानों पर नृत्य कर रहे थे। राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि हापुड़ की जनता अपने वीर जवानों के सम्मान में एकत्र हुई है। यह यात्रा सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि हर देशवासी की ओर से भारतीय सेना को श्रद्धा, सम्मान और समर्थन का प्रतीक है। हम सबको गर्व है कि हमारे देश की सेना इतनी शक्तिशाली और समर्पित है। इस मौके पर सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, गढ़ विधायक हरेन्द्र तेवतिया, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, जिला महामंत्री मोहन सिंह, गढ़ चेयरमैन पालिका राकेश बजरंगी, पुनित गोयल, प्रफुल्ल सारस्वत, जिला उपाध्यक्ष श्यामेन्द्र त्यागी, विनोद गुप्ता, दिनेश त्यागी, प्रवीन सेठी, मदन चौहान, मालती भारती, विनीत दीवान, मनोज बाल्मीकि, पायल गुप्ता, पिंकी त्यागी, सिंभावली समिति चेयरमैन सरदार जितेंद्र सिंह, करण गौतम, अजुर्न ठाकुर आदि शामिल रहे। -------------------------------------------- स्कूली बच्चों व एनसीसी कैडेट्स रहे शामिल: तिरंगा यात्रा में राम स्वरुप जनता माध्यमिक विद्यालय के बच्चे शामिल रहे। बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। इनके साथ स्काउट व एनसीसी कैडेट्स ने करीब 30 मीटर लंबा तिरंगा झंडा फहराया। इन बच्चों का उत्साह देखकर हर कोई दंग था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।