सोनुवा में माह भर से दो नाबालिगों का यौन शोषण, आरोपी रसोइया गिरफ्तार
पश्चिमी सिंहभूम के सोनुवा में एक निजी मेस के रसोइये विश्वनाथ गोप को दो नाबालिगों से यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पीड़िताओं ने खुद थाना जाकर शिकायत दर्ज कराई। आरोपी ने एक महीने तक उनका यौन...

सोनुवा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम सोनुवा में एक निजी मेस के रसोइया को दो नाबालिगों से यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों पीड़िता ने खुद थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी विश्वनाथ गोप के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार सोनुवा के धोलाबनी में एक निजी मेस चल रहा है। दोनों नाबालिग उस मेस में भोजन करती थी। आरोपी गुदड़ी के गिरु निवासी विश्वनाथ गोप(30) ने दोनों को अपने चंगुल में फंसा उसका यौन शोषण कर रहा था। यह क्रम महीने भर चल रह थे।
आरोपी ने इस मामले का खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बुधवार को आरोपी ने एक बार फिर दोनों छात्राओं को अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया, पर एक भाग निकली। इस घटना के बाद दोनों पीडित छात्रा ने थाने में विश्वनाथ गोप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। नाबालिग छात्राओं की शिकायत मिलने पर सोनुवा पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया तथा दोनों छात्राओं की मेडिकल जांच कराई गई। छानबीन के बाद आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया और गुरुवार को जेल भेज दिया है। दुष्कर्म के आरोपी को भेजा गया है जेल : थाना प्रभारी सोनुवा थाना प्रभारी संजय कुमार नायक ने बताया कि 14 मई शाम को दो नाबालिग छात्राएं थाना पहुंच कर दुष्कर्म होने की शिकायत की थी। इसके बाद छात्राओं का मेडिकल जांच कराया गया और बयाजन दर्ज कराया गया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।