बागपत : सूदखोरों ने महिला को पीटकर मार डाला
Bagpat News - बागपत में शुक्रवार रात सूदखोरों ने 50 वर्षीय महिला ओमवीरी की हत्या कर दी। महिला अपने बेटों के साथ मारपीट की सूचना पर पहुंची थी, जब सूदखोरों ने उनके साथ गाली गलौज की और हमला किया। महिला को लाठी-डंडों...

बागपत। बड़ौत की नेहरू रोड पर शुक्रवार रात रुपयों के लेनदेन को लेकर सूदखोरों ने 50 वर्षीय महिला की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला अपने बेटों के साथ हुई मारपीट की सूचना पर पहुंची थी। महिला ओमवीरी का पति ब्रह्मपाल ट्रक चालक है और दो बच्चे मनीष व नवीन बड़ौत में ही मजदूरी करते हैं। बताया जा रहा है कि कुछ माह पहले ब्रह्मपाल के दोनों लड़कों ने गुराना रोड निवासी कुछ लोगों से डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। दोनों इसी माह उधारी के रुपये लौटाने की भी बात कर रहे थे।
शुक्रवार रात मनीष और नवीन नेहरू रोड से वापस घर लौट रहे थे। सूदखोरों में वहां उनका रास्ता रोक लिया। उन्होंने दोनों भाइयों के साथ गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बात की जानकारी होने में ओमवीरी वहां पर पहुंची तो हमलावरों ने महिला के साथ मारपीट की। उन्होंने महिला के सिर पर लाठी डंडों से प्रहार किया। इससे महिला की मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सीओ विजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।