SSV PG College and SSV Inter College Elections Begin in Hapur Key Rivalry Between Groups हापुड़ : शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव का मतदान शुरू, आठ बूथ बने, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsSSV PG College and SSV Inter College Elections Begin in Hapur Key Rivalry Between Groups

हापुड़ : शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव का मतदान शुरू, आठ बूथ बने

Hapur News - हापुड़ में एसएसवी पीजी कॉलेज और एसएसवी इंटर कॉलेज के त्रिवार्षिक चुनाव का मतदान रविवार सुबह 9 बजे शुरू हुआ। चुनाव में श्री सरस्वती ग्रुप और शिक्षा प्रसार समिति सेवा ग्रुप के प्रत्याशियों के बीच...

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Sun, 13 April 2025 11:29 AM
share Share
Follow Us on
हापुड़ : शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव का मतदान शुरू, आठ बूथ बने

हापुड़। एसएसवी पीजी कॉलेज और एसएसवी इंटर कॉलेज को संचालित करने वाली शिक्षा प्रसार समिति के त्रिवार्षिक चुनाव का मतदान रविवार सुबह 9 बजे से शुरू हो गया। यह शाम 5 बजे तक चलेगा। 14 अप्रैल को मतगणना के बाद नतीजे आएंगे। चुनाव में श्री सरस्वती ग्रुप और शिक्षा प्रसार समिति सेवा ग्रुप के प्रत्याशियों की आपस में भिड़ंत हैं। चुनाव में 988 मतदाता वोट डालेंगे। शिक्षा प्रसार समिति जनपद के प्रमुख को-एजुकेशन एसएसवी पीजी कॉलेज को संचालित करती है। साथ ही एसएसवी इंटर कॉलेज का संचालन भी उक्त समिति द्वारा ही होता है। रविवार सुबह 9 बजे से समिति के चुनाव का मतदान शुरू हो गया। चुनाव में मतदान के लिए आठ बूथ बनाए गए हैं। इनमें एक बूथ चलने फिरने में असमर्थ मतदाताओं के लिए बनाया गया है। मतदान के दौरान पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. नवीन चंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदाताओं को कोई परेशानी नहीं हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है।

दो ग्रुप के प्रत्याशियों में भिड़ंत

शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव में श्री सरस्वती ग्रुप और शिक्षा प्रसार समिति सेवा ग्रुप के प्रत्याशियों के बीच भिड़ंत है। श्री सरस्वती ग्रुप से सुरेश चंद प्रधान पद पर, अरुण कुमार गर्ग उप प्रधान, लवलीन गुप्ता मंत्री, विशाल आनंद उप मंत्री, सुधीर अग्रवाल चोटी प्रबंधक, ललित कुमार गोयल, उप प्रबंधक, सुशील कुमार जैन कोषाध्यक्ष और अनिल कुमार गुप्ता ऑडिटर पद पर चुनाव लड़ रहे हैं।

जबकि, शिक्षा प्रसार समिति सेवा ग्रुप से प्रदीप कुमार गुप्ता प्रधान पद पर, संजय कुमार अग्रवाल उप प्रधान, अमित अग्रवाल जोनी छावनी वाले मंत्री, राजेंद्र अग्रवाल रोशे उप मंत्री, सुनील कुमार अग्रवाल प्रबंधक, अजय कांत गर्ग बीमे वाले उप प्रबंधक पर मैदान में हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।