Grand Khalsa Awareness March Celebrated on Baisakhi at Gurudwara in Sitarganj सितारगंज से नानकमत्ता साहिब तक खालसा चेतना मार्च निकाला, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsGrand Khalsa Awareness March Celebrated on Baisakhi at Gurudwara in Sitarganj

सितारगंज से नानकमत्ता साहिब तक खालसा चेतना मार्च निकाला

सितारगंज में खालसा साजना दिवस बैसाखी पर गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा से गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब तक भव्य खालसा चेतना मार्च निकाला गया। मार्च में सिख संगत ने अरदास की और करतब दिखाने वाले...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSun, 13 April 2025 12:56 PM
share Share
Follow Us on
सितारगंज से नानकमत्ता साहिब तक खालसा चेतना मार्च निकाला

सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज में खालसा साजना दिवस बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा सितारगंज से गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब तक भव्य खालसा चेतना मार्च निकाला गया। गुरुद्वारा में अरदास के बाद श्री गुरुग्रंथ साहिब की छत्र छाया और पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन शुरू हुआ। सिख संगत सेवा सोसायटी की ओर से 326वां खालसा चेतना मार्च नगर के मुख्य चौक, महाराणा प्रताप चौक, तुर्कातिसौर, बघौरा, चीकाघाट, सिसईखेड़ा, बिडौरा, नानकमत्ता में रंजीत अखाड़े की गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाये। तुकांतिसौर में स्कॉलर्स वैली की ओर से खालसा चेतना मार्च के स्वागत में आयोजित किए गए कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को सरोपा व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। करीब 13 किमी की पैदल दूरी तय कर खालसा चेतना मार्च गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचा।

हजारों श्रद्धालुओं ने श्री गुरुग्रंथ साहिब पर शीश नवाकर गुरु महाराज से सुख-शांति की अरदास की। सिंह साहिब जत्थेदार बाबा गुरबक्श सिंह, मुखी तरना दल के जत्थे समेत ऊंट, घोड़े, पंजाब का बैगपाइपर बैंड आकर्षण का केंद्र रहा। निहंग सिंह खालसाई वस्त्रों में सजे हुए घोड़ों और ऊंट पर सवार थे। यहां प्रधान बलवीर सिंह, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, ब्लॉक प्रशासक कमलजीत कौर, पलविंदर सिंह औलख, सोप्रीत बाँबी भाटिया, उपकार सिंह बल, अमरजीत कटवाल, गुरजीत सिंह, गुलजार सिंह, रवि भाटिया, मक्खन सिंह, कुलविंदर सिंह औलख, सुरेश कंबोज, सुखवीर सिंह बेदी, गुरतेज सिंह पन्नू, राजेन्द्र सिंह, हरजिंदर सिंह, रणजीत सिंह सोन, नरेंद्र बमराह, अटल प्रीत सिंह, अशोक गौतम, चरणजीत कौर, हरजीत कौर, सुखविंदर कौर, गुरमीत कौर, उन्नतप्रीत कौर, आत्मा सिंह मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।