Dust Storm Disrupts Life in PDDU Nagar Farmers Worry About Crop Damage धूल भरी आंधी के साथ ही बारिश शुरू, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsDust Storm Disrupts Life in PDDU Nagar Farmers Worry About Crop Damage

धूल भरी आंधी के साथ ही बारिश शुरू

Chandauli News - पीडीडीयू नगर में रविवार सुबह आठ बजे अचानक धूल भरी आंधी आई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। कई क्षेत्रों में बारिश हुई, जिससे मौसम ठंडा हुआ लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई। गेहूं समेत अन्य फसलों को नुकसान...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीSun, 13 April 2025 12:54 PM
share Share
Follow Us on
धूल भरी आंधी के साथ ही बारिश शुरू

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में रविवार की सुबह आठ बजे अचानक धूल भरी आंधी आने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं कई क्षेत्रों में बारिश भी हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई। बारिश और आंधी के कारण गेहूं सहित अन्य फसलों का नुक़सान हुआ।

रविवार की सुबह आठ बजे अचानक बैमौसम ही तेज हवा के साथ धूल उड़ने लगा। तेज हवा के कारण कई लोगों का टीनशैड उड़ गया। वहीं कई पेड़ धराशाई हो गए। इस दौरान हवा का दबाव कम होने पर जिले के की जगहों पर रिमझिम बारिश शुरू हो गया। इससे मौसम काफी ठंडा हो गया और गर्मी से राहत मिल गई। लेकिन किसानों की परेशानी बढ़ गई। अधिकांश किसान गेहूं काटकर खलिहान या खेत में रखे हैं। ज्यादा बारिश होने पर फसल नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।