anushka sharma virat kolhi wishes hunman jayanti to fans see हनुमान जयंती पर अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने तस्वीर शेयर कर फैंस को दी शुभकामनाएं, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडanushka sharma virat kolhi wishes hunman jayanti to fans see

हनुमान जयंती पर अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने तस्वीर शेयर कर फैंस को दी शुभकामनाएं

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने हनुमान जयंती पर तस्वीर शेयर कर सभी को शुभकामनाएं दी। भगवान हनुमान में दोनों की गहरी आस्था है जो कई मौकों पर देखी गई है। अनुष्का-विराट के अलावा कई और सेलेब्रिटी ने जयंती की बधाई दी थी।

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानSun, 13 April 2025 01:44 PM
share Share
Follow Us on
हनुमान जयंती पर अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने तस्वीर शेयर कर फैंस को दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी भगवान हनुमान जी पर अपनी पूरी आस्था रखते हैं। ऐसे में उन्होंने अपने फैंस को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी शामिल हैं। दोनों ने भगवान हनुमान जी की एक तस्वीर के साथ अपने फैंस को हनुमान जयंती की बधाई दी। दोनों जो भगवान् में पूरी आस्था रखते हैं। ऐसे में इनका ये पोस्ट पसंद किया जा रहा है। इंडस्ट्री के कई और सितारों ने हनुमान जयंती पर पोस्ट शेयर किया था।

शनिवार को देशभर में मनाई गई हनुमान जयंती के मौके पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के भगवान की तस्वीर शेयर की जिसपर राम लिखा हुआ था। स्टार कपल के अलावा शिल्पा शेट्टी, एषा देओल, चिरंजीवी, जैकी भगनानी, निम्रत कौर समेत कई सेलेब्रिटीज ने इस खास दिन की शुभकामनाएं अपने फैंस को भेजी।

hanuman jaynti

अनुष्का और विराट की भगवान में गहरी आस्था है। दोनों को कई तीर्थ स्थानों पर देखा गया है। हाल में एक्ट्रेस अपने दोनों बच्चों के साथ प्रेमानंद जी के आश्रम पहुंची थीं। उससे पहले अनुष्का और विराट को ऋषिकेश के नीम करोली बाबा के धाम पर देखा गया है। समय के साथ दोनों भक्ति में डूबे देखे जा रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो विराट कोहली अपनी आईपीएल की टीम के लिए खेल रहे हैं। वहीं अनुष्का शर्मा अब एक्टिंग से दूर दोनों बच्चों की परवरिश में बिजी हैं। एक्ट्रेस झूलन गोस्वामी की बायोपिक पर काम पर रही थीं। लेकिन उनका वो प्रोजेक्ट पिछले कुछ समय से बंद पड़ा है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में अनुष्का अपने काम पर वापस लौटेंगी।

बता दें, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक दूसरे को डेट करने के बाद दिसंबर 2017 में शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों दो बच्चे बेटी वामिका और बेटे अकाय के पेरेंट्स हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।