अभय देओल नाइट क्लाब में बने डीजे, लोगों ने बताया कितने का बिका टिकट
अभय देओल गुरुग्राम के एक नाइट क्लब के मेहमान थे, वहाँ वह डीजे बनकर पहुंचे। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल है। इसमें वह स्मोकिंग करते दिख रहे हैं। लोग क्लिप पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

अभय देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वह डीजे के रोल में दिख रहे हैं। यह वीडियो गुड़गांव के एक नाइटक्लब का बताया जा रहा है। अभय वीडियो में गानों का ट्रांजीशन करने के साथ स्मोंकि करते भी दिख रहे हैं। अभय के इस वीडियो ने लोगों को बॉबी देओल की याद दिला दी है। लोग लिख रहे हैं कि ये भैया से सीखा होगा। इतना ही नहीं लोग बता रहे हैं कि उस रात नाइटक्लब का टिकट कितने का था।
स्मोकिंग करते दिखे अभय
अभय देओल का वीडियो स्किल बॉक्स ऑफिशियल पर भी शेयर किया गया है। इसमें कैप्शन लिखा है, एक्टर पर्दे से बाहर आया तो म्यूजिक अंदर आया। गुड़गांव में एक रात अभय देओल ने सिनेमा और साउंड के बीच की लाइन को मिटा दिया। यह परफॉर्मेंस नहीं थी बल्कि उनकी मौजूदगी थी। यह इवेंट 16 मई को था। बॉबी डीजे के रोल में हैं और स्मोकिंग करते दिख रहे हैं।
लोगों ने पूछे टिकट के दाम
इस पर कई लोगों ने टिकट के दाम पूछे हैं। एक ने लिखा है, क्या टिकट अभी भी 2000 रुपये का है? Reddit पर भी वीडियो पोस्ट किया गया है। इसके साथ कैप्शन है, अभय देओल बीती रात अवतार गुड़गांव में डीजेइंग कर रहे थे। जल्दी पहुंचने वाले लोगों के लिए टिकटक का दाम 999 रुपेय और गेट पर 1499 रुपये था। इस पर कई कमेंट्स दिख रहे हैं। एक ने लिखा है, वह लॉर्ड डीजे बॉबी के स्टूडेंट हैं, उन्होंने वहीं से सीखा है। एक ने लिखा है, यह उनके लिए सही जगह है, वह बहुत हॉट हैं। एक ने लिखा है, अपने भैया बॉबी को फॉलो कर रहे हैं। एक ने लिखा है, क्या वह स्मोकिंग कर रहे हैं? एक ने लिखा है कि अब बस सनी देओल ही रह गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।