Uncontrolled Vehicle Collision Injures Six Family Members in Babu Garh अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से आटो पलटा, 6 घायल, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsUncontrolled Vehicle Collision Injures Six Family Members in Babu Garh

अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से आटो पलटा, 6 घायल

Hapur News - बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम बछलौता के पास एक अनियंत्रित वाहन की टक्कर से आटो पलट गया, जिसमें एक परिवार के छह लोग घायल हो गए। वे विवाह समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे। घायलों को अस्पताल में...

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Sun, 13 April 2025 12:13 AM
share Share
Follow Us on
अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से आटो पलटा, 6 घायल

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम बछलौता के पास नहर पटरी पर अनियंत्रित अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक आटो पलट गया। आटो में सवार एक परिवार के छह लोग घायल हो गए। घायल विवाह समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना बाबूगढ़ प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि थाना देहात क्षेत्र के गांव सलाई निवासी इमरान अपने परिवार की शमा, इमराना, आलिया, आरिवा व असद के साथ चालक परवेज के आटो में सवार होकर भांजी की शादी में भाग लेने के लिए सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव वैट जा रहे थे। जैसे ही वह थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बछलौता मार्ग स्थित नहर की पटरी पर पहुंचे तो अज्ञात अनियंत्रित वाहन की टक्कर लगने से आटो पलट गया। दुर्घटना में इमरान, शमा, इमराना, आलिया, आरिवा, असद व चालक परवेज घायल हो गया।

मौके पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।