लारेंस विश्नोई गैंग का शार्प शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Hapur News - यूपी एसटीएफ, नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस ने एक मुठभेड़ में लॉरेंस गैंग के सदस्य नवीन कुमार को मार गिराया। नवीन पर हत्या, अपहरण और मकोका जैसे 20 संगीन मामलों का आरोप था। वह दिल्ली में फरार था और पुलिस...

यूपी एसटीएफ, नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार रात करीब 11 बजे कोतवाली इलाके में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक बदमाश लॉरेंस गैंग का सक्रिय सदस्य था। जो दिल्ली में मकोका और अपहरण जैसे करीब 20 संगीन मामलों में संलिप्त था। पुलिस के अनुसार मृतक बदमाश की पहचान नवीन कुमार पुत्र सेवाराम निवासी लोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है। नवीन दिल्ली के थाना फर्श बाजार क्षेत्र में दर्ज हत्या और मकोका के मामलों में फरार था। नवीन लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर था। वह गैंग के कुख्यात सदस्य हाशिम बाबा के साथ मिलकर अपराध करता था।
पुलिस के अनुसार बदमाश के पीछे दो राज्यों की पुलिस और एसटीएफ की टीम लगी हुईं थी। बदमाश की लोकेशन हापुड़ में आने पर टीम ने बुधवार रात को घेर लिया। सूचना पर हापुड़ पुलिस भी अलर्ट हो गई और दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार आवासीय कालोनी में बदमाश को रुकने के इशारा दिया। जिस पर बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस फायरिंग में गोली लगने से बदमाश गिर गया। घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया है। 20 केस में संलिप्त था शार्प शूटर बदमाश नवीन पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, डकैती और मकोका जैसे करीब 20 संगीन आपराधिक मामले दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इनमें से दिल्ली के दो मामलों में उसे कोर्ट से सजा भी मिल चुकी है। दिल्ली के दो मामलों में कोर्ट से मिल चुकी थी सजा पुलिस के अनुसार नवीन कुमार, पुत्र सेवा राम, निवासी लोनी (गाजियाबाद), दिल्ली के फर्श बाजार थाने में दर्ज हत्या और मकोका के केस में वांछित था। जांच में सामने आया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर था। वह गैंग के एक और कुख्यात अपराधी हाशिम बाबा के साथ मिलकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। दो राज्यों की पुलिस को थी तलाश हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, डकैती और मकोका जैसे संगीन अपराध शामिल हैं, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इतना ही नहीं, नवीन को दिल्ली के दो मामलों में कोर्ट से सजा भी मिल चुकी थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।