महिला ने भतीजे पर 6 माह बाद दुष्कर्म का केस दर्ज कराया
Hapur News - एक महिला ने ससुराल पक्ष पर उत्पीडऩ का आरोप लगाया है और भतीजे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता ने कहा कि उसकी शादी के बाद से ससुराल के लोग उसे प्रताडि़त कर रहे थे। पति ने लोहे की रॉड से...

थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने ससुराल पक्ष पर उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। वहीं, भतीजे पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीडि़ता का आरोप है कि उसकी शादी दिनांक 6 अक्टूबर 2024 को जनपद मेरठ के थाना मुंडाली के गांव निवासी शहनूर के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। पीडि़ता का कहना है कि शादी के एक सप्ताह बाद से ही ससुराल के लोग उसके साथ गाली गलौच व दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। 9 नवंबर 2024 को समय करीब साढ़े चार बजे शाम शहनूर (पति) ने लोहे की रॉड से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।
जिससे पीडि़ता के सिर में गंभीर चोंटे आईं। इसी बीच जेठ, देवर, नंदोई, जेठ के बेटे सावेज ने उसके साथ गाली गलौच करना शुरू किया। आरोप है कि उसके भतीजे सावेज ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। इस संबंध में पीडि़ता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी सुमित तोमर का कहना है कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -----
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।