jharkhand mausam heavy rain alert in ranchi and many districts toofani hawa आज बदल जाएगा झारखंड का मौसम, रांची समेत इन जिलों में होगी तेज बारिश; तूफानी हवा भी चलेगी, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़jharkhand mausam heavy rain alert in ranchi and many districts toofani hawa

आज बदल जाएगा झारखंड का मौसम, रांची समेत इन जिलों में होगी तेज बारिश; तूफानी हवा भी चलेगी

Jharkhand Weather: आज झारखंड का मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। राजधानी रांची और आसपास के जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवा के साथ वज्रपात की घटनाएं भी होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांचीSun, 25 May 2025 06:37 AM
share Share
Follow Us on
आज बदल जाएगा झारखंड का मौसम, रांची समेत इन जिलों में होगी तेज बारिश; तूफानी हवा भी चलेगी

Jharkhand Weather: आज झारखंड का मौसम बदल जाएगा। राजधानी रांची और आसपास के जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवा के साथ वज्रपात की घटनाएं भी होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इसके बाद सोमवार और मंगलवार को बादल हल्के हो सकते हैं। लेकिन 28 मई से मानसून पूर्व की गतिविधि जोड़ पकड़ने की संभावना है। रांची समेत झारखंड में इस बार तीन से पांच जून तक मानसून आने की संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, जो राजधानी समेत पूरे राज्य में सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से रांची और आसपास समेत पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा ओडिशा के तटीय क्षेत्र में भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसके प्रभाव से निम्न दबाव क्षेत्र को उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने में मदद मिलेगा। इससे रांची समेत राज्य के दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं अच्छी बारिश की संभावना है।

राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में दो दिनों से बादल छाए हुए हैं। राज्य के अन्य जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश भी हुई है। इसके रांची समेत राज्य के तापमान सामान्य से नीचे चल रहे हैं। शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से करीब छह डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री है, जो सामान्य के करीब है। पूरे राज्य में मेदिनीनगर का तापमान सर्वाधिक 35.2 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक केरल, तमिलनाडू, कर्नाटक और मिजोरम में मानसून सामान्य से आठ दिन पहले प्रवेश कर चुका है। यदि मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल नहीं रहीं तो इसके आने में विलंब भी हो सकता है। झारखंड में मानसून आने की सामान्य अवधि 10 जून से 15 जून तक निर्धारित है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह सामान्य से आठ दिन पहले केरल में दस्तक दी है।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि केरल समेत तमिलनाडु, कर्नाटक और नार्थ इस्ट के मिजोरम तक मानसून आ चुका है। इसके बाद यह झारखंड समेत उत्तर भारत की ओर बढ़ेगा। यदि सभी परिस्थितियां मानसून के आगे बढ़ने के अनुकूल रहीं तो यह झारखंड में दक्षिणी पश्चिमी मानसून तीन से पांच जून के बीच प्रवेश कर सकता है।