तीन दिन बार अशोक चक्र विजेता की प्रतिमा से हट सका टूटा पेड़
Hardoi News - हरदोई में लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर पार्क में लगी उनकी प्रतिमा पर तीन दिन तक गिरी पेड़ की डालें नहीं हटाई गईं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मूर्ति को सुरक्षित करने के लिए...

हरदोई। जिलाधिकारी आवास के ठीक सामने स्थित लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर पार्क में लगी उनकी प्रतिमा के ऊपर आंधी आने से गिरी पेड़ की डालों को तीन दिन बाद हटाया गया। अदम्य साहस के लिए परमवीर चक्र के बाद दिया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा सम्मान अशोक चक्र प्राप्त ले. कर्नल की प्रतिमा के ऊपर तीन दिन से पड़ी पेड़ की डाल को न हटाए जाने का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वॉयरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वॉयरल हुए वीडियो का संज्ञान लेकर एसपी नीरज जादौन ने सीओ सिटी अंकित मिश्रा को मौके पर भेजा। पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ सिटी ने मूर्ति के ऊपर पड़े पेड़ को हटवा कर मूर्ति को टूटने से बचा लिया। एसपी के इस कदम की अधविक्ता संघ अध्यक्ष रामेंद्र तोमर, पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकी सिंह, उदयवीर सिंह भदौरिया, पवन सिंह काशीपुर, सूर्य सिंह गुड्डू सहित कई लोगों ने सराहना की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।