Beni Ganj School Run Campaign Rally Promotes Education स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर किया जागरूक, Hardoi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsBeni Ganj School Run Campaign Rally Promotes Education

स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर किया जागरूक

Hardoi News - बेनीगंज में स्कूल चलो अभियान के तहत एक रैली का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रभावती के नेतृत्व में रैली का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी रामकिशोर ने किया। इसमें कई विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईSun, 27 April 2025 03:29 AM
share Share
Follow Us on
स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर किया जागरूक

बेनीगंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र बेनीगंज विकासखंड कोथांवा में खंड शिक्षा अधिकारी प्रभावती ने स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी रामकिशोर ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों की रैली का शुभारंभ किया। आवासीय कस्तूरबा बालिका विद्यालय बेनीगंज संविलियन विद्यालय बेनीगंज सहित कई विद्यालयों के बच्चों ने रैली में प्रतिभाग किया। बच्चों के हाथों में स्लोगन लिखी हुई दफ्तिया थीं पढ़ी-लिखी लड़की रोशनी है, घर की मम्मी पापा भूल न जाना, विद्यालय में नाम लिखाना, आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे। आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन अन्जू त्रिपाठी, सत्येंद्र तिवारी, पंकज रस्तोगी, विवेक कुमार, अरुणेंद्र प्रताप सिंह, नम्रता सिंह, शिव मूर्ति त्रिपाठी, राहुल कुमार, मनमोहन सिंह, रामप्रताप सिंह, अरविंद प्रताप सिंह सैकड़ो अध्यापकों ने रैली में प्रतिभाग किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।