District Magistrate Issues Delayed Death Certificate After Public Hearing पांच माह से अटका मृत्यु प्रमाण पत्र, जिलाधिकारी ने तत्काल जारी कराया, Hardoi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsDistrict Magistrate Issues Delayed Death Certificate After Public Hearing

पांच माह से अटका मृत्यु प्रमाण पत्र, जिलाधिकारी ने तत्काल जारी कराया

Hardoi News - हरदोई, कार्यालय संवाददाता। हरदोई, कार्यालय संवाददाता। जन सुनवाई के दौरान सोमवार को मृत्यु प्रमाण पत्र

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईTue, 29 April 2025 09:42 AM
share Share
Follow Us on
पांच माह से अटका मृत्यु प्रमाण पत्र, जिलाधिकारी ने तत्काल जारी कराया

हरदोई, कार्यालय संवाददाता। हरदोई, कार्यालय संवाददाता।

जन सुनवाई के दौरान सोमवार को मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में देरी का एक प्रकरण जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के समक्ष आया। इस पर पांच माह से अटका जन्म प्रमाणपत्र डीएम ने तत्काल जारी कराया।

जनपद के हरपालपुर विकास खण्ड के तिथिगाँव निवासी एक दिव्यांग राघवेंद्र सिंह जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने बताया कि उनके चाचा राजवीर सिंह का देहांत 20 अप्रैल 2024 को हो चुका है। लेकिन सचिव की ओर से मृत्यु प्रमाण पत्र अभी तक जारी नहीं किया है। इस कारण उनकी चाची को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। उनकी चाची की विधवा पेंशन नहीं बन पा रही है। करीब पांच माह से चक्कर लगा रहे हैं। जिलाधिकारी ने तत्काल खण्ड विकास अधिकारी राजीव गुप्ता से फोन पर बात की। आज ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमाण पत्र जारी न होने पर सचिव के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा। राघवेंद्र ने जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया और खुश होकर जन सुनवाई कक्ष से निकले। के तिथिगाँव निवासी एक दिव्यांग राघवेंद्र सिंह जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने बताया कि उनके चाचा राजवीर सिंह का देहांत 20 अप्रैल 2024 को हो चुका है। लेकिन सचिव की ओर से मृत्यु प्रमाण पत्र अभी तक जारी नहीं किया है। इस कारण उनकी चाची को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। उनकी चाची की विधवा पेंशन नहीं बन पा रही है। करीब पांच माह से चक्कर लगा रहे हैं। जिलाधिकारी ने तत्काल खण्ड विकास अधिकारी राजीव गुप्ता से फोन पर बात की। आज ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमाण पत्र जारी न होने पर सचिव के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा। राघवेंद्र ने जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया और खुश होकर जन सुनवाई कक्ष से निकले।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।