Grand Ganesh Festival Celebrated in Sandi with Cultural Performances and Immersion Procession शिव पार्वती की लीलाओं से मंत्रमुग्ध हुए श्रृद्धालु, Hardoi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsGrand Ganesh Festival Celebrated in Sandi with Cultural Performances and Immersion Procession

शिव पार्वती की लीलाओं से मंत्रमुग्ध हुए श्रृद्धालु

Hardoi News - सांडी में श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति द्वारा अष्टम भव्य श्री गणेश महोत्सव मनाया गया। शिव पार्वती की लीलाओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। विसर्जन यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईSun, 15 Sep 2024 09:47 PM
share Share
Follow Us on
शिव पार्वती की लीलाओं से मंत्रमुग्ध हुए श्रृद्धालु

सांडी। श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति के तत्वावधान में कस्बे के बाबा कमलेश्वर नाथ मंदिर सतमठिया में चल रहे अष्टम भव्य श्री गणेश महोत्सव मना। शिव पार्वती की लीलाओं को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता ने सपत्नीक सांडी के महाराजा गणपति गजानन की आरती की। इसके बाद जीतू छलिया आर्ट ग्रुप ने काली माता के विकराल रूप की झांकी, श्रीकृष्ण राधा के मयूर नृत्य की झांकी, भोलेनाथ की झांकी, माता रानी की झांकी पेश की। राजस्थान, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली, लखनऊ, कानपुर से आये हुए कलाकारों ने भी मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में हज़ारों की संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल हुए। झांकी देखकर भक्त भाव विभोर हो गए। पूजा पंडाल गणपति बप्पा मोरिया के उद्घोष से गूंज उठा।

गाजे बाजे से विसर्जन यात्रा निकाली

हरदोई। कई दिनों तक चले गणेश महोत्सव में कई प्रतियोगिओं का आयोजन किया गया। इसके बाद पुरस्कार का वितरण भी हुआ। इसके अलावा लोगों ने घरों में भी गणेश जी की मूर्ति स्थापित की थी। जिसको रविवार को विसर्जन यात्रा शहर में निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर जमकर नाचे। मराठा मंडल की ओर से भी शहर में यात्रा निकाली गई। जिसमें दिल्ली से कलाकारों ने बैंड बाजा से प्रस्तुति दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।