Massive Gathering at Bilgram for Ganga Dussehra Celebration गंगा दहशरा पर हजारों लोगों ने लगाई डुबकी, Hardoi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsMassive Gathering at Bilgram for Ganga Dussehra Celebration

गंगा दहशरा पर हजारों लोगों ने लगाई डुबकी

Hardoi News - बिलग्राम के राजघाट पर गंगा दशहरा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पूजा की और इस दिन को माता गंगा के धरती पर अवतरण का माना जाता है। इस दिन स्नान और दान-पुण्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईThu, 5 June 2025 11:03 PM
share Share
Follow Us on
गंगा दहशरा पर हजारों लोगों ने लगाई डुबकी

बिलग्राम। बिलग्राम के पौराणिक राजघाट पर गंगा दशहरा को हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूरे दिन जय गंगा मैया के जयकारे गूंजते रहे। मान्यता है कि इसी दिन माता गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। जिसके कारण गंगा स्नान का विशेष धार्मिक महत्व है। लोगों का विश्वास है कि इस दिन स्नान और दान-पुण्य करने से पापों से मुक्ति मिलती है। जीवन में सुख, समृद्धि व सौभाग्य की प्राप्ति होती है। गुरुवार को सुबह से ही राजघाट पर भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा की।

इस पावन पर्व पर गंगा तट श्रृद्धा और आस्था से सराबोर रहा। भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से फोर्स की काफी व्यवस्था की गई थी। गहराई में कोई न जाने पाए इसके लिए नाव लगाई गई थी। शाम को गंगा आरती का प्रोग्राम किया गया। लोगों ने विधान के साथ पूजा की। स्नान किया दान पुण्य के साथ अखंड पाठ कीर्तन और भंडारे के भी आयोजन किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।