कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन,दोषी को हो कड़ी सजा
Hathras News - फोटो कैप्शन- कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन,दोषी हो कड़ी सजाकांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन,दोषी हो कड़ी सजाकांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन,

हाथरस,कार्यालय संवाददाता। सादाबाद के गांव बिसावर छोटी बच्ची के साथ दिल को झकझोर देने वाली हुई घटना के बाद मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की है कि बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाये। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा िक सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले के खिलाफ पुलिस जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करे और आरोपी को सजा दिलाये। ज्ञापन देने वालों में शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव पंडित अविनाश चंद पचौरी,जिला उपाध्यक्ष बीना गुप्ता एडवोकेट,सत्य प्रकाश शर्मा, मंगेश लता शर्मा,जिला सचिव हरिशंकर वर्मा, चौधरी उदल सिंह,महिला जिला अध्यक्ष कृष्ण गुप्ता,अल्पसंख्यक विभाग की जिला अध्यक्ष सलमा बेगम;महिला शहर अध्यक्ष आमना बेगम;ब्लॉक अध्यक्ष काजल चौधरी,कपिल नरूला, सादाबाद विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे मथुरा प्रसाद,सेवादल के शहर अध्यक्ष आर के राजू नेता,सिमरन,नूर बानो, पन्नालाल संजय कप्तान आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।