खगेंद्र शास्त्री बने भारत विकास परिषद शाखा सासनी के अध्यक्ष
Hathras News - भारत विकास परिषद शाखा सासनी की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव हुआ, जिसमें खगेंद्र शास्त्री को अध्यक्ष चुना गया। चंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि परिषद हमेशा जनसेवा में सक्रिय रहती है। अन्य पदाधिकारियों में...

फोटो,2, सासनी में भाविप के नवनियुक्त अध्यक्ष खगेंद्र शास्त्री का स्वागत करते हुए पदाधिकारी खगेंद्र शास्त्री बने भारत विकास परिषद शाखा सासनी के अध्यक्ष सासनी। भारत विकास परिषद शाखा के मार्गदर्शक निर्देश चंद्र वार्ष्णेय के आवास पर भारत विकास परिषद सासनी शाखा की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से आचार्य खगेंद्र शास्त्री को परिषद का अध्यक्ष बनाया गया। मंगलवार को कार्रकारिणी का गठन करते हुए निर्देश चंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि भारत विकास परिषद वर्षों से जनसेवा में सेवारत है। कभी भी किसी मजलूम की सेवा करनी हो तो भारत विकास परिषद के सिपाही सबसे आगे मजलूम की ढाल बनकर तैयार रहते हैं।
कोराना काल हो या अन्य कोई वजह हो भारत विकास परिषद के पदाधिकारी और सदस्य अपने कर्तव्य से कभी पीछे नहीं हटते। कार्रकारिणी में ज्ञानेंद्र कुशवाहा को सचिव तथा नवीन वार्ष्णेय को कोषाध्यक्ष पदभार सौंपा गया। चुनाव प्रक्रिया की भूमिका का निर्वहन शाखा मार्गदर्शक निर्देश चंद्र वार्ष्णेय, शाखा संरक्षक नरेश वार्ष्णेय एवं प्रांतीय संस्कार संयोजिका प्रज्ञा वार्ष्णेय की देखरेख में संपन्न हुआ। इसके साथ ही उपाध्यक्ष सेवा हिमांशु वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष संस्कार अम्बुज जैन, उपाध्यक्ष संपर्क महेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष पर्यावरण शिव कुमार कुशवाहा, उपाध्यक्ष महिला सहभागिता नीलम वार्ष्णेय को नामित किया गया। इस दौरान भारत विकास परिषद के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।