National Lok Adalat in Hathras Resolves 64 099 Cases Under Judicial Leadership राष्ट्रीय लोक अदालत में 64099 मामले निस्तारित, Hathras Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsNational Lok Adalat in Hathras Resolves 64 099 Cases Under Judicial Leadership

राष्ट्रीय लोक अदालत में 64099 मामले निस्तारित

Hathras News - फोटो कैप्शन- राष्ट्रीय लोक अदालत में 64099 निस्तारितराष्ट्रीय लोक अदालत में 64099 निस्तारितराष्ट्रीय लोक अदालत में 64099 निस्तारितराष्ट्रीय लोक अदालत

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरसSun, 11 May 2025 04:00 AM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय लोक अदालत में 64099 मामले निस्तारित

-प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने किया शुभारम्भ हाथरस।शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रभारी जनपद न्यायाधीश महेन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में दीप प्रज्जवलित कर किया गया। वर्तमान वर्ष की इस द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 64099 वादों का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय हाथरस रविन्द्र कुमार-चतुर्थ के न्यायालय से कुल 34 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। जिनमें 12 जोडे़ साथ-साथ राजी खुशी से अपने घर गये। पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण सुधीर कुमार के न्यायालय से 09 मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वादों का निस्तारण किया। अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत राजेश कुमार के न्यायालय से 03 वादों का निस्तारण किया गया।

अध्यक्ष, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग राकेश कुमार-चतुर्थ के न्यायालय से 07 वादों का निस्तारण किया गया। अपर जनपद न्यायाधीश महेन्द्र श्रीवास्तव के न्यायालय से 01 सिविल वाद एवं 03 फौजदारी वादों का निस्तारण किया गया। विशेष न्यायाधीश एससीएसटी अधि रामप्रताप सिंह के न्यायालय से 02 फौजदारी वादों का निस्तारण किया गया। अपर जनपद न्यायाधीश संगीता शर्मा के न्यायालय से 05 फौजदारी वादों का निस्तारण किया। विशेष न्यायाधीश, पोक्सो अधिनियम चित्रा शर्मा उपस्थित रही। अपर जनपद न्यायाधीश हर्ष अग्रवाल के न्यायालय से 01 सिविल वाद व 04 फौजदारी वाद का निस्तारण किया गया। अपर जनपद न्यायाधीश विजय कुमार के न्यायालय से 01 फौजदारी वाद का निस्तारण किया गया। अपर जनपद न्यायाधीश (रेप एवं पोक्सो) निर्भय नारायण राय उपस्थित रहे।अपर जनपद न्यायाधीश शैलेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। अपर जनपद न्यायाधीश,एफटीसी महेन्द्र रावत के न्यायालय से 04 सिविल वादों एवं 02 फौजदारी वादों का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजीव कुमार त्रिपाठी के न्यायालय से 3150 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। सिविल जज वरिष्ठ प्रभाग जयहिन्द कुमार सिंह के न्यायालय से 22 सिविल वादों का निस्तारण किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आकांक्षा गर्ग के न्यायालय से 02 वाद धारा-138 एन.आई. एक्ट एवं 2026 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। अपर सिविल जज वरिष्ठ प्रभाग दीपकनाथ सरस्वती के न्यायालय से 01 सिविल वाद व 02 वाद धारा-138 एन.आई. एक्ट व 701 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। सिविल जज वरिष्ठ प्रभाग एफटीसी अनु चौधरी के न्यायालय से 497 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया।सिविल जज श्रुति त्रिपाठी के न्यायालय से 15 सिविल वादों का निस्तारण किया गया।न्यायिक मजिस्ट्रेट, पूनम कुमारी चौहान के न्यायालय से 194 लघुआपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। अपर सिविल जज कनिष्ठ प्रभाग हर्षिका रस्तोगी के न्यायालय से 01 वाद धारा-138 एनआई एक्ट एवं 164 लघुआपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। सिविल जज कनिष्ठ प्रभाग एफटीसी कोर्ट खुशबू चन्द्रा के न्यायालय से 201 लघुआपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। सिविल जज शिव कुमार यादव के न्यायालय से 04 वाद धारा 138 एनआई एक्ट एवं 247 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सादाबाद आशीष थिरानिया के न्यायालय से 01 सिविल वाद एवं 405 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया। सिविल जज /न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिकन्द्राराऊ दीपा सैनी, के न्यायालय से 03 सिविल वादों एवं 717 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट सादाबाद आॅचल चन्देल के न्यायालय से 04 सिविल वादों एवं 165 लघुआपराधिक वादों का निस्तारण किया। इसके अन्य न्यायालयों ने वादों के निस्तारण किये गये।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।