पति, सास, ससुर और देवर पर केस दर्ज
Jaunpur News - बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में देवर पर दुष्कर्म का भी आरोप है। सुरेरी थाना के एक गांव निवासी महिला की शादी चार

बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता की पिटाई कर घर से निकालने का आरोप है। मायके पक्ष के लोगों की तहरीर पर और कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में देवर पर दुष्कर्म का भी आरोप है।
सुरेरी थाना के एक गांव निवासी महिला की शादी चार जून 2024 को बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी में बाइक न मिलने पर सुराल वाले आए दिन प्रताड़ित करते थे। शादी के चार दिन बाद मायके पहुंचा दिया। किसी तरह पंचायत के बाद लड़की की विदाई कराकर लिवा गए। लेकिन फिर उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि विवाहिता का देवर उसके साथ गड़ासे से धमकाकर उसके कई दिन दुराचार करता रहा। जब विवाहिता ने पति और सास से इसकी शिकायत की तो वे लोग कुछ नहीं किए। 17 दिसंबर को जबरन रामपुर ले जाकर छोड़ दिया। किसी तरह वह अपने मायके पहुंची। पुलिस से शिकायत की। बावजूद इसके कोई कारवाई नहीं हुई। इसके बाद अदालत में गुहार लगाई। अदालत के आदेश पर बरसठी पुलिस ने पति रविशंकर गौतम, ससुर आशाराम, सास शुक्ला देवी व देवर दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।