Eight-Day Shri Bhagwat Katha and Gyaan Yajna Begins in Shahganj आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा और ज्ञान यज्ञ का आयोजन, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsEight-Day Shri Bhagwat Katha and Gyaan Yajna Begins in Shahganj

आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा और ज्ञान यज्ञ का आयोजन

Jaunpur News - शाहगंज के संगत नगर मोहल्ला में सोमवार से श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आठ दिवसीय आयोजन शुरू हुआ। वृंदावन से महेंद्र कुमार शुक्ल और पंडित दुर्ग विजय मिश्र कथा का रसास्वादन करेंगे। पहले दिन कलश...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरMon, 31 March 2025 03:31 AM
share Share
Follow Us on
आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा और ज्ञान यज्ञ का आयोजन

शाहगंज। नगर के संगत नगर मोहल्ला स्थित श्री संगत जी मन्दिर परिसर में सोमवार से श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आठ दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। वृंदावन से आ रहे महेंद्र कुमार शुक्ल मौजूद रहेंगे। विख्यात कथा व्यास पंडित दुर्ग विजय मिश्र कथा का रसास्वादन करेंगे। आयोजक अनिल कुमार मोदनवाल ने बताया कि पहले दिन सोमवार को कलश यात्रा सुबह आठ बजे मन्दिर से निकल नगर भ्रमण करेगा। इसके बाद बेदी पूजन एवं भागवत कथा प्रारम्भ होगा। दूसरे दिन मंगलवार को परीक्षित-जन्म वाराह अवतार की कथा होगी। तीसरे दिन बुधवार को कपिलदेवहूति संवाद सती प्रसंग, जड़ भरत, अजामिलोपाखयान कथा आयोजित की जाएगी। चौथे दिन गुरुवार को प्रहलाद चरित, गजेन्द्र मोक्ष वामन एवं रामावतार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कथा के पांचवें दिन शुक्रवार को पूतना-उदवार उद्धार, मनोहारी बाल लीला, गोवर्धन लीला का वर्णन किया जाएगा। छठवें दिन शनिवार को महारास लीला, कंसवध, उद्धव गोपी रुक्मिणी संवाद का आयोजन किया जाएगा। सातवें दिन रविवार को सुदामा चरित परीक्षित मोक्ष लीला के साथ पूर्णाहुति हवन के साथ ज्ञान यज्ञ की समाप्ति होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।