दहेज हत्या के आरोपी पति और ननद को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jaunpur News - 0 विवाहिता को दहेज के लिए जिंदा जलाने का मायकेवालों ने लगाया था आरोप वार को दहेज हत्या के आरोपित पति व ननद को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। माय

सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाने की पुलिस ने मंगलवार को दहेज हत्या के आरोपित पति व ननद को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। मायकेवालों ने दहेज के लिए बेटी को जिंदा जलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटी थी। थाना क्षेत्र के मलसिल गांव में शनिवार की भोर में योगेश कुमार गौतम की 24 वर्षीय पत्नी पिंकी की घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। ससुरालवाले बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिए थे। मायकेवालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए हत्या कर शव जला देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने पति सहित चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया। मंगलवार को थानाध्यक्ष अमित सिंह मुखबिर की सूचना पर मृतका के पति योगेश गौतम व उनकी शादीशुदा बहन को उनके घर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। मृतका का मायका इसी थाना के नेवढ़िया (सिरसी) गांव में है। मृतका के एक तीन वर्ष की पुत्री व एक डेढ़ वर्ष का बेटा भी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।