Nine Boys Arrested for Gang Rape of Minor Girl in Shahganj Jaunpur सुल्तानपुर की किशोरी से जौनपुर में सामूहिक दुष्कर्म, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsNine Boys Arrested for Gang Rape of Minor Girl in Shahganj Jaunpur

सुल्तानपुर की किशोरी से जौनपुर में सामूहिक दुष्कर्म

Jaunpur News - शाहगंज(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सुल्तानपुर जनपद निवासी एक किशोरी से जौनपुर के शाहगंज में नौ

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरWed, 23 April 2025 04:50 AM
share Share
Follow Us on
सुल्तानपुर की किशोरी से जौनपुर में सामूहिक दुष्कर्म

शाहगंज(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सुल्तानपुर जनपद निवासी एक किशोरी से जौनपुर के शाहगंज में नौ लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। अचेत अवस्था में उसे रामलीला मैदान के पीछे प्रदर्शनी स्थल के पास लावारिश हाल में छोड़ दिया। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। मामले में सभी नौ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनी स्थल के पास एक किशोरी अचेत अवस्था में पड़ी थी। किसी ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद वह तहरीर देकर नौ लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगायी। किशोरी के मुताबिक उसके साथ पांच किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, जबकि चार अन्य ने उन पांचों का साथ दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। किशोरी ने सभी आरोपियों का नाम भी बतायी। उसी आधार पर पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें बनायी गईं। जब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी तो एक आरोपी छत से कूद गया, जिससे उसका पैर टूट गया। सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि किशोरी आठ दिन से लापता थी। सुल्तानपुर जिले के लमूहा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज है। सभी आरोपी नाबालिग बताए गए, हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि में लगी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।