Protests Erupt in Badlapur After MP Ramjeelal Suman Calls Rana Sanga a Traitor देशद्रोही कहने पर हिंदू संगठन ने फूंका पुतला, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsProtests Erupt in Badlapur After MP Ramjeelal Suman Calls Rana Sanga a Traitor

देशद्रोही कहने पर हिंदू संगठन ने फूंका पुतला

Jaunpur News - देशद्रोही कहने पर हिंदू संगठन ने फूंका पुतला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्यसभा सांसद ने न केवल राणा सांगा को बल्कि अन्य महापुरुषों पर अशोभनीय टिप्पणी क

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरThu, 27 March 2025 02:42 AM
share Share
Follow Us on
देशद्रोही कहने पर हिंदू संगठन ने फूंका पुतला

बदलापुर। राणा सांगा को सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने देशद्रोही कहा। इस बात से नाराज होकर बदलापुर कस्बे के इंदिरा चौक पर बुधवार की देरशाम हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्यसभा सांसद ने न केवल राणा सांगा को बल्कि अन्य महापुरुषों पर अशोभनीय टिप्पणी की है। जब तक वह तथा सपा के मुखिया क्षमा नहीं मांगेंगे तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान विरोध करने वालों ने जमकर नारेबाजी भी किया। इस अवसर पर मिथिलेश सिंह, विनोद शर्मा, आर के उपाध्याय, सत्यम सिंह, प्रमोद शर्मा, सुनील सिंह आदि उपस्थित रहे। इफ्तार पार्टी में जुटे रोजेदार

गौराबादशाहपुर। रमजान के इस मुकद्दस महीने में इफ्तार पार्टी का सिलसिला जारी है। बुधवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कस्बे में जामा मस्जिद के पास इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। जहां इलाके से बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शामिल होकर इफ्तार किया। सभी रोजेदारों का व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता और महामंत्री धर्मेंद्र जायसवाल ने स्वागत करते हुये आभार व्यक्त किया। इस दौरान जावेद अंसारी, मारूफ, रेहान, जावेद आलम हाशमी, तनशीत, नबी अहमद अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।