श्रीराम कथा सुन श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
Jaunpur News - श्रीराम कथा सुन श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्धयं आत्म रूपी बगिया में प्रकट हो जाएंगे। रामकथा का महत्व सदैव से ही सबसे अधिक है। यह प्रभु श्रीराम की लीला चरित

मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के इटहरा गांव स्थित श्री किशोरी जी सेवा आश्रम के प्रांगण में बुधवार को वाराणसी से आईं बाल कथा वाचक शिवांगी किशोरी ने कहा कि श्रीराम कथा मन को पवित्र करने के साथ ही आत्मा को नया रूप प्रदान करती है। रामकथा सुनने से मनुष्य के जीवन के सारे पाप कट जाते हैं। यदि प्रेम प्रकट हो जाये तो भगवान स्वयं आत्म रूपी बगिया में प्रकट हो जाएंगे। रामकथा का महत्व सदैव से ही सबसे अधिक है। यह प्रभु श्रीराम की लीला चरित्र और गुणों की सुमधुर गाथा है। यह एक सरोवर है। जिस तरह लोग सरोवर में लोग स्नान करके अपने शरीर को स्वच्छ करते हैं। उसी प्रकार राम कथा सुनने से मन की मैल समाप्त हो जाता है। कथा का समापन भगवान श्रीराम की आरती से किया गया। इस मौके पर मुख्य यजमान टीका सिंह, पुष्पा सिंह, लालजी पाण्डेय, लक्ष्मण सिंह, प्रमोद सिंह, गिरीश तिवारी, शेष मणि मौर्य, वीरेंद्र कुमार, राकेश रंजन सिंह, चन्दन सिंह, सौरभ बिंद, कमलनाथ बिंद, चंद्रभान सिंह समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली
मड़ियाहूं। उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरा होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बाइक रैली निकाली। मुख्य अतिथि भाजपा मछलीशहर के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज से चलकर जमालापुर तक गई। कार्यकर्ताओं ने भारत माता का जयकारा लगाते चल रहे थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियों का उत्सव अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियां को बताने का आह्वान किया। इस मौके पर डॉ. सुरेश कुमार पाठक, डॉ. श्याम दत्त दुबे, मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल, जयेश सिंह, मनोज दुबे समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।