BJP Jamshedpur Hosts Assembly Membership Conference Highlights Development Under Modi सुंदरनगर में भाजपा का सम्मेलन, लोगों तक उपलब्धियां पहुंचाने का आह्वान, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsBJP Jamshedpur Hosts Assembly Membership Conference Highlights Development Under Modi

सुंदरनगर में भाजपा का सम्मेलन, लोगों तक उपलब्धियां पहुंचाने का आह्वान

भाजपा जमशेदपुर महानगर ने कल्याण मंडप, सुंदरनगर में विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का आयोजन किया। अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने 11 वर्षों में मोदी के नेतृत्व में हुए विकास की चर्चा की। कार्यकर्ताओं से...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरFri, 11 April 2025 06:26 PM
share Share
Follow Us on
सुंदरनगर में भाजपा का सम्मेलन, लोगों तक उपलब्धियां पहुंचाने का आह्वान

भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से गुरुवार को विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का आयोजन सुंदरनगर स्थित कल्याण मंडप में किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की। मौके पर मुख्य वक्ता डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि 11 वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व विकास देखा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्तमान झामुमो-कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाने की अपील की। सांसद विद्युतवरण महतो ने मोदी सरकार की योजनाओं को गरीब कल्याण योजना, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत तथा आर्थिक सुधारों पर प्रकाश डालते हुए इसे निर्णायक नेतृत्व का प्रतीक बताया। पूर्व विधायक मेनका सरदार और पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा ने भाजपा शासन में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी और विकासोन्मुख राजनीति को रेखांकित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि भाजपा की शक्ति समर्पित कार्यकर्ता हैं और संगठन की मजबूती विचारधारा, निष्ठा और परिश्रम के बल पर ही संभव हुई है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार ने प्रस्तुत किया। सम्मेलन में भाजपा नेता नंदजी प्रसाद, हरेंद्र सिंह, दुखनी माई सरदार, संजीव कुमार, अमित मिश्रा, अश्विनी तिवारी, सुदीप दे, अनमोल वर्मा सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।