डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान, 148 का चालान
Jaunpur News - 0 यातायात पुलिस ने जिले भर में चलाया अभियान, पांच वाहन सीज किए गए विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन न करने वाले 148 वाहनों का चालान की। साथ ही

जोनपुर,संवाददाता। यातायात पुलिस ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन न करने वाले 148 वाहनों का चालान की। साथ ही अवैध टैक्सी/बस/रिक्शा स्टैण्ड, डग्गामार वाहनों के संचालन के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 30 डग्गामार वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। पांच डग्गामार वाहन सीज किए गए। गुरुवार को शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने व और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात प्रभारी के नेतृत्व में अभियान चला। यातायात पुलिस जौनपुर ने जेसिज चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा व सिपाह तिराहा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें यातायात नियमों का पालन न करने वाले कुल 148 वाहनों के चालान किये गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।