Triumphant Tiranga Yatra Celebrates Operation Sindoor Success with Enthusiastic Participation भारत माता की जयकार के बीच निकाली तिरंगा यात्रा, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsTriumphant Tiranga Yatra Celebrates Operation Sindoor Success with Enthusiastic Participation

भारत माता की जयकार के बीच निकाली तिरंगा यात्रा

Jaunpur News - बदलापुर/नौपेड़वा, संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर की सफता से गद्दगद लोगों ने शनिवार को जिले के

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरSun, 25 May 2025 03:42 AM
share Share
Follow Us on
भारत माता की जयकार के बीच निकाली तिरंगा यात्रा

बदलापुर/नौपेड़वा, संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर की सफता से गद्दगद लोगों ने शनिवार को जिले के विभिन्न इलाकों में तिरंगा यात्रा निकाला। बदलापुर के रामजानकी तिराहा स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय उपवन से तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक रमेशचंद्र मिश्र के नेतृत्व में निकली यात्रा में 70 मीटर लंबा तिरंगा लोग हाथ से पकड़े थे। सीएचसी होते हुए इंदिरा चौक तथा पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए आंबेडकर पार्क पर जाकर समाप्त हुई। यात्रा में भारतमाता की जय के जयघोष से पूरा कस्बा गुंजायमान रहा। इस मौके पर जिला महामंत्री सुशील मिश्र, सुनील तिवारी, राम सहाय पाण्डेय, मिथिलेश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वैभव सिंह, कुंवर मृगेंद्र सिंह शिवबाबा, मंडल अध्यक्ष शनि शुक्ल आदि लोग मौजूद थे।

नौपेड़वा इलाके के बक्शा विकास खण्ड के लखनीपुर आंबेडकर मूर्ति स्थल से शनिवार की शाम तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में निकाली गयी। तिरंगा यात्रा नौपेड़वा बाजार होते हुए लकड़मंडी होते हुए पाठक पेट्रोल पंप पहुंचकर समापन हुआ। याइस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, सुधाकर उपाध्याय, प्रबुद्ध दुबे आदि लोग मौजूद थे। सेना के सम्मान में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा चंदवक। आपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के समर्थन और सम्मान में लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली। गाजीपुर मार्ग के आंबेडकर प्रतिमा से शुरू होकर ब्लाक परिसर स्थित शहीद स्मारक तक यात्रा निकाली गई। भाजपा की तरफ से निकाली गई में कई लोग मौजूद थे। शहीद स्थल पर माल्यार्पण कर पूर्व जिला उपाध्यक्ष व तिरंगा यात्रा के प्रभारी डा. नृपेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जयकार की। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह नखड़ू, अखिलेश सिंह, बालेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।