35-Year-Old Man Commits Suicide in Jhansi Family in Shock 35 वर्षीय युवक ने फांसी लाकर दी जान, मचा कोहराम, Jhansi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi News35-Year-Old Man Commits Suicide in Jhansi Family in Shock

35 वर्षीय युवक ने फांसी लाकर दी जान, मचा कोहराम

Jhansi News - झांसी के मोहला तिवरयाना में 35 वर्षीय मनीष रैकवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पुणे में काम करता था और हाल ही में घर आया था। उसकी पत्नी और बच्चे मायके चले गए थे, जिससे वह दुखी था। आधी रात को...

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसीThu, 24 April 2025 09:39 AM
share Share
Follow Us on
35 वर्षीय युवक ने फांसी लाकर दी जान, मचा कोहराम

झांसी (बबीना), संवाददाता बबीना थाना क्षेत्रान्तर्गत मोहला तिवरयाना में 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। आधी रात के वक्त बंद कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला तिवरयाना निवासी मनीष रैकवार (35) बेटा प्रेम रैकवार पुणे में एक फैक्टरी में काम करता था। कुछ दिनों पहले वह अपने घर आया था। इससे पहले उसकी पत्नी दोनों बेटों को लेकर मायके चली गई थी। जिससे वह काफी दुखी हो गया। बीती देर रात परिवार के सभी लोग सोने चले गए। तभी वह अंदर के कच्चे कमरे में गया। वहां उसने बल्ली से रस्सी के सहारे फांसी का फंदा बनाया और झूल गया। आधी रात के बाद कोई उसने मिलने गया होगा। उसने दरवाजा खटखटाया तो कोई आहट नहीं हुई। जिससे उसे शंका हुई। उसने खिड़की से झाककर देखा तो दंग रह गया। उसका शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। जिससे आसपास हड़कपं मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। सूचना पर बबीना थाना प्रभारी निरीक्षक अजमेर सिंह भदौरिया, बबीना कस्बा इंचार्ज प्रदीप शर्मा, एसआई मनु चौधरी पुलिस बल के साथ पहुचे। उन्होंने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस की मानें तो प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है।

फंदे से झूल रहा था शव

आधी रात के वक्त जब उससे कोई मिलने से और उसने दरवाजा खटखटाया तो कोई आहट नहीं हुई। उसने खिड़की से झांककर देखा तो दंग रह गया। मनीष का शव फंदे पर झूल रहा था। जिससे परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। परिजनों की मानें तो मनीष दुखी था। कुछ दिनों पहले ही पुणे से आया था। पता, नहीं था कि यह इतना बड़ा कदम उठा लेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।