Bloody Clash Over Wall Construction in Jhansi 7 Injured Police Investigation Underway चले लाठी-डंडे, ईंट पत्थर, सात घायल, 6 नाजुक, Jhansi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsBloody Clash Over Wall Construction in Jhansi 7 Injured Police Investigation Underway

चले लाठी-डंडे, ईंट पत्थर, सात घायल, 6 नाजुक

Jhansi News - झांसी के गांव पठाकरका में दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ। इस झगड़े में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिससे सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहाँ छह की हालत गंभीर बताई...

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसीThu, 24 April 2025 09:44 AM
share Share
Follow Us on
चले लाठी-डंडे, ईंट पत्थर, सात घायल, 6 नाजुक

झांसी (बंगरा), संवाददाता उल्दन थाने की बंगरा चौकी क्षेत्रान्तर्गत गांव पठाकरका में दीवार निर्माण को लकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। जमकर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चले। जिसमें महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम कर घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां दोनों पक्षों से छह लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

गांव पठाकरका में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत मकान आवंटित किया गया है। एक पक्ष जिस पर दीवार निर्माण कर रहा था। तभी दूसरा पक्ष आया और दीवार का विरोध करने लगा। जिस पर पहले दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज हुई। इसके बाद ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे चलने लगे। जिससे गांव में दहशत में गई। वहीं कुछ और लोग आ गए। जिससे लड़ाई और बढ़ गई। कुछ ही देर पर वहां चीख-पुकार मच गया। मारपीट में कईयों के हाथ-पैर टूट गए तो कई जमीन पर लहूलुहान हो गिर पड़े। सूचना पर बंगरा चौकी प्रभारी साजेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से घायल ममता देवी, शीतल प्रसाद, विजयलक्ष्मी, सचिन, विवेक, लक्ष्मी देवी, सुरेश कुमार सहित अन्य को अस्पताल भिजवाया। जहां छह लोगों की हालत गंभीर रूप से पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया है। उल्दन थाना प्रभारी दिनेश कुरील ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायत मिली है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।