Farmer Commits Suicide Amid Domestic Dispute in Jhansi मोंठ में कलह से तंग अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान, Jhansi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsFarmer Commits Suicide Amid Domestic Dispute in Jhansi

मोंठ में कलह से तंग अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

Jhansi News - झांसी के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय किसान तुलसीराम अहिरवार ने घरेलू कलह के कारण फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह खेत जाने की बात कहकर निकले तुलसीराम का शव बाद में खेत में पेड़ से लटका मिला।...

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसीThu, 1 May 2025 09:45 AM
share Share
Follow Us on
मोंठ में कलह से तंग अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

झांसी (मोंठ), संवाददाता शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में घरेलू कलह से परेशान अधेड़ किसान ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव शाहजहांपुर निवासी तुलसीराम अहिरवार (55) किसान थे। वह काम मिलने पर मजदूरी भी करते थे। उनका घर में कुछ विवाद हो गया था। बुधवार सुबह वह खेत पर जाने की कहकर निकले थे। इसके बाद लौटकर नहीं आए। वह खेत पर पहुंचे। वहां उन्होंने रस्सी के सहारे पेड़ से फंदा बनाया और झूल गए। जब दोपहर घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने खेत पर जाकर देखा तो दंग रह गए।

तुलसीराम का शव खेत फंदे पर झूल रहा था। जिससे वह रोने-बिलखने लगे। वहीं फांसी की खबर से आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी मोंठ देवेंद्र नाथ मिश्रा, थाना प्रभारी संदीप कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया। लोगों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतरवाया। उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। जांच की जा रही है। इसी के बाद स्पष्ट हो सकेगा। बच्चों के सिर उठा पिता का साया अधेड़ द्वारा फांसी लगाकर दी गई जान के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वह फूट-फूटकर रो पड़े। लोगों की मदद से तुलसीराम आपसी कलह से परेशान थे। उनके दो बेटे व एक बेटी है। उनकी मौत के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।