Massive Fire in Jhansi Fields Houses and Trees Destroyed आग ने किया ताड़व, तीन किमी तक पेड़, मकान, भूसा राख, Jhansi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsMassive Fire in Jhansi Fields Houses and Trees Destroyed

आग ने किया ताड़व, तीन किमी तक पेड़, मकान, भूसा राख

Jhansi News - झांसी के मगरवारा में बुधवार को आग ने तांड़व मचाया। पराली से शुरू हुई आग ने खेतों, कच्चे मकानों और पेड़ों को जलाकर खाक कर दिया। आग की लपटें तीन किलोमीटर दूर तक फैलीं, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच...

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसीThu, 24 April 2025 09:42 AM
share Share
Follow Us on
आग ने किया ताड़व, तीन किमी तक पेड़, मकान, भूसा राख

झांसी (बंगरा), संवाददाता उल्दन थाना क्षेत्रान्तर्गत मगरवारा में बुधवार को आग ने खूब तांड़व किया। पराली से सुलगे खेत एक के बाद एक धू-धूकर जल उठे। धुआं और लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। वहीं हाई टेम्प्रेचर और हीट वेव के मेल ने घी का काम किया। लिहाजा, देर शाम तक आग तीन किमी दूर बंगरा तक फैल गई। इसकी जद कच्चे मकान, भूसा, फसलें, पेड़-पौधे, बाग आकर धू-धूकर जल उठे। एक बड़ी आबादी दहल उठी। फायर ब्रिग्रेड, पुलिस और ग्रामीणों ने देर शाम कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। वहीं एसडीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं।

बुधवार को मंगलवार में खेतों में कटे पराली में भीषण आग लग गई। धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोग मदद को दौड़े। लेकिन, तब तक आग तेज आगे बढ़ने लगी। लोगों ने जंगल की तरफ रोकने का इशारा किया। खेतों में भूसा पड़ा होने और गर्म हवाएं चलने से कोई नहीं रोक सका। लिहाजा की जद में आकर हरे पेड़-पौधे भी धू-धूकर जल उठे। दोपहर में आग करीब ढाई से तीन किमी के अंतराल में बंगरा तक पहुंच गई। जिसमें खेत, पेड़-पौधे और कई कच्चे मकान जलकर खाक हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्हें तीन किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती गई। जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। गैराहा में नरेंद्र सिंह के खेत एवं बाग में आग लगने से अमरूद के पेड़ सहित नीम, लिपटिस, चिरोल, बबूल, अमरूद आम,कटहल,नींबू,सागोना के पेड़ जलकर खाक हो गए। गांव वालों ने बड़ी मशक्कत से आग को काबू में किया। ग्राम प्रधान गैराहा ने अपने साथियों सहित मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। अवधेश सिंह,अनिल पांचाल,मोहित सिंह, अर्जुन सिंह,रामनरेश,मनीष,मयंक, गणेश पाठक,भरत,गुड्डी,कोमल पांचाल,कनई ने बताया कि आग की लपटें इतनी तीखी थी कि पास जाना तक मुहाल हुआ। बंगरा मगरवारा मोजे में फैली आग की खबर लगते ही उल्दन थाना प्रभारी दिनेश कुरील, बंगरा चौकी प्रभारी निरीक्षक साजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, वन विभाग के अधिकारी, बंगरा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गिरीश घोष, मगरवारा प्रधान मथुरापाल, किसान साधन सहकारी समिति रानीपुर अध्यक्ष प्रदीप सिंह गौर , नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप दीक्षित उर्फ बंटी महाराज सहित अन्य पहुंचे। दो गाड़ियां दमकल की पहुंची। चारो तरफ तरफ से आग पर पानी की बौछार की। चार टैंकर पानी सप्लाई करते है। वहीं बोरवेल से भी पानी की व्यवस्था की गई। देर शाम आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन, तब तक ढाई तीन किमी के दायरे में बाग, भूसा, कच्चे मकान, पेड़ पौधे, सहित अन्य जल कर राख हो चुका था। ग्रामीणों

बोले, एसडीएम अजय कुमार यादव

उपजिलाधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अगर किसी व्यक्ति के द्वारा खेत पराली जलाने का पता चलता है तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

दहल उठा इलाका

मगवरा, बंगरा में आग ने लोगों का दिल दहला दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी राहत कार्यों में जुटे रहे। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक किसानों का भूसा खेतों की चौहद्दी बारी आदि जलकर खाक हो गई। चश्मदीदों के अनुसार, आग की शुरुआत खेतों से हुई और देखते ही देखते बंगरा तक फैल गई। किसानों के कच्चे मकानों में भी आग लग गई। जिससे उनका सब कुछ जलकर राख हो गया। आग इतनी विकराल थी कि उस पर काबू पाने में घंटों लग गए देर शाम तक आग पर काबू पा सके।

चहूंओर धुआं लपटें

बंगरा और मगरवारा क्षेत्र भीषण आग से चहूंओंर सिफ धुआं ओर लपटें दिखीं। खेत, पेड़-पौधे और कई कच्चे मकान जलकर खाक हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्हें तीन किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती गई, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। गैराहा में नरेंद्र सिंह के खेत एवं बाग में आग लगने से अमरूद के पेड़ सहित नीम,लिपटिस,चिरोल,बबूल,अमरूद आम,कटहल,नींबू,सागोना,आदि पेड़ जलकर खाक हो गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।