मां भगवती की यात्रा में विदेश से आए कलाकारों ने दिखाए अनोखे करतब
Kannauj News - नवदुर्गा सेवा समिति द्वारा रविवार को 22वीं विशाल दुर्गा पूजा शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा बाबा दौलेश्वर धाम से शुरू होकर मां भद्रकाली के दरबार पर समाप्त हुई। यात्रा में हजारों श्रद्धालु...

तिर्वा, संवाददाता। नवदुर्गा सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित रविवार को 22वीं विशाल दुर्गा पूजा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सिद्धपीठ बाबा दौलेश्वर धाम से शुरू होकर मां अन्नपूर्णा होते हुए खैरनगर रोड स्थित मां भद्रकाली के दरबार पर जाकर समाप्त हुई। यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कस्बे के प्लाजा मार्केट में नवदुर्गा सेवा समिति द्वारा 22वां दुर्गा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। रविवार को समिति द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सबसे आगे लुधियाना पंजाब से आया पंजाबी बैंडयात्रा का नेतृत्व कर रहा था। उसके पीछे गणपति डाण्डिया, राधा-कृष्ण, गरवा डाण्डिया मंडल में नगर के छोटे-छोटे बच्चे अपना कला का प्रदर्शन कर यात्रा को भव्य बना रहे थे। उसके पीछे कानपुर से आए नाग-नागिन, अयोध्या से आए रामदरबार मण्डल में भगवान श्रीराम झांकियां लोगों का मनमोह रही थी। वीर जवान मण्डल में नगर के बच्चे भारतीय सैनिकों की ड्रेस में भक्ति गीतों पर थिरकते नजर आए। अंत में मयूर नृत्य मण्डल, अघोरी मण्डल में भी बाहर से आए कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यात्रा के सबसे पीछे पंजाब प्रान्त से आया खालसा मण्डल शामिल था। इस मण्डल में देश-विदेश के कलाकारो अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष विमलेन्द्र सिंह बघेल, महासचिव प्रभात कुमार वर्मा उर्फ लालू, संरक्षक दिलीप कुमार अवस्थी, कोषाध्यक्ष अंशुल कौशल, शोभायात्रा अध्यक्ष अंकुर ठाकुर, मनीष सविता सहित समिति के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।