22nd Grand Durga Puja Procession to be Held on April 6 in Tirwa पंजाब का खालसा व अयोध्या का राम दरबार होगें आकर्षक का केन्द्र, Kannauj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj News22nd Grand Durga Puja Procession to be Held on April 6 in Tirwa

पंजाब का खालसा व अयोध्या का राम दरबार होगें आकर्षक का केन्द्र

Kannauj News - नवदुर्गा सेवा समिति द्वारा 22वीं विशाल दुर्गा पूजा शोभायात्रा 6 अप्रैल को बाबा दौलेश्वर धाम से शुरू होगी। यात्रा में 10 मण्डल शामिल होंगे, जिनमें 4 तिर्वा क्षेत्र के हैं। इस बार पंजाब, कानपुर,...

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजTue, 1 April 2025 01:50 AM
share Share
Follow Us on
पंजाब का खालसा व अयोध्या का राम दरबार होगें आकर्षक का केन्द्र

तिर्वा, संवाददाता। नवदुर्गा सेवा समिति के तत्वाधान में 22वीं विशाल दुर्गा पूजा शोभायात्रा छह अप्रैल को निकाली जाएगी। यात्रा सिद्धपीठ बाबा दौलेश्वर धाम से शुरू होकर मां भद्रकाली के दरबार खैरनगर रोड तक जाएगी। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। समिति के शोभायात्रा अध्यक्ष अकुंर सिंह ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस बर्ष भी मां भगवती की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा छह अप्रैल को निकलेगी। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि यात्रा में 10 मण्डल भी शामिल होगें। जिनमें चार मण्डल तिर्वा क्षेत्र के होगें। जिनमें नगर के नन्हे-मुन्ने बच्चे प्रतिभाग करेगें। इसके अलावा छह मण्डल बाहरी प्रान्तो से आ रहे हैं। जिनमें पंजाब का खालसा मण्डल, कानपुर का नाग-नागिन मण्डल, लुधियाना का पंजाबी बैंड, अयोध्या का राम दरबार, सिंकदरा का अघोरी मण्डल व मथुरा से मयूर नृत्य मण्डल शामिल होगें। इन सभी मण्डलों में शामिल कलाकार देश-विदेश में प्रतिभाग करने जाते हैं। इन कलाकारों के आगमन से यात्रा भव्य होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।