Celebrating Dr B R Ambedkar s Birth Anniversary at Shakya Muni Buddha Vihar बाबा साहब के संविधान से मिले हमें अधिकार : प्रिया शाक्य, Kannauj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsCelebrating Dr B R Ambedkar s Birth Anniversary at Shakya Muni Buddha Vihar

बाबा साहब के संविधान से मिले हमें अधिकार : प्रिया शाक्य

Kannauj News - छिबरामऊ में शाक्य मुनि बुद्ध विहार में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने कहा कि बाबा साहब के संविधान से हमें अधिकार मिले हैं। शिक्षा के...

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजTue, 15 April 2025 12:46 AM
share Share
Follow Us on
बाबा साहब के संविधान से मिले हमें अधिकार : प्रिया शाक्य

छिबरामऊ, संवाददाता। शाक्य मुनि बुद्ध विहार बढ़ेपुर में शाक्य मुनि बुद्ध विहार धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में परमपूज्य बोधिसत्व बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने कहा बाबा साहब के संविधान से हमें अधिकार मिले हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमकार शाक्य ने बाबा साहब द्वारा शिक्षा के महत्व पर दिए गए व्याख्यान का जिक्र करते हुए कहा शिक्षा बहुत जरूरी है। आधी रोटी कम खाओ लेकिन बच्चों को शिक्षा जरूर दो। संस्थापक रमेश बाबू शाक्य के संचालन में हुए कार्यक्रम में शिव प्रताप सिंह शाक्य एडवोकेट प्रबंधक, धर्मपाल शाक्य संरक्षक, अशोक कुमार शाक्य, प्रधानाचार्य कृष्ण मुरारी शाक्य, संतोष यादव, बदन सिंह जाटव, उमेश चन्द्र जाटव, डॉ रमेश चन्द्र शाक्य, रामेंद्र शाक्य पूर्व प्रधान, आदित्य विक्रम सिंह शाक्य, रमेश फौजी, राहुल शाक्य, अतुल शाक्य, अभय शाक्य, कमला शाक्य, प्रभा शाक्य, हिना शाक्य, सुमन शाक्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।