Congress Workers Protest Against Charge Sheet Filed Against Sonia and Rahul Gandhi in National Herald Case राहुल सोनिया के खिलाफ चार्जशीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल, किया प्रदर्शन, Kannauj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsCongress Workers Protest Against Charge Sheet Filed Against Sonia and Rahul Gandhi in National Herald Case

राहुल सोनिया के खिलाफ चार्जशीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल, किया प्रदर्शन

Kannauj News - कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने ईडी पर तानाशाही का आरोप लगाया और चार्जशीट को वापस लेने की मांग...

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजThu, 17 April 2025 01:03 AM
share Share
Follow Us on
राहुल सोनिया के खिलाफ चार्जशीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल, किया प्रदर्शन

कन्नौज, संवाददाता। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले में चार्जशीट दाखिल होने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। आक्राेशित कार्यकर्ताओ ने ईडी पर केंद सरकार की शह पर तानाशाही के बल पर मनघड़ंत तरीके से चार्ज शीट दाखिल करने का आरोप लगाया है। कांग्रेसियों ने इसे वापस लेने की मांग करते हुए इसे वापस लेने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही कहा कि जब तक इसे वापस नहीं लिया जाता कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर हुसैन ने कहा कि पहले भी राहुल गांधी से लगभग 55 घंटे पूछताछ की गई थी। सोनिया गांधी से भीसवाल जवाब किया जा चुका है। जिसमें ईडी को कुछ नहीं मिला। अब बिहार और अन्य राज्यों में जो न्याय यात्रा चल रही है । उससे डरकर बौखला कर केंद्र सरकार ईडी के माध्यम से राहुल और सोनिया गांधी को जो डराने के लिए कार्रवाई करवा रही है। उससे हमारे नेता डरने वाले नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ता ईडी की ईट से ईट बजाने को तैयार हैं। यह लड़ाई संसद से सड़क तक कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अपनी आखिरी सांस तक जारी रखेगा। जोनल प्रवक्ता विवेक नारायण मिश्र ने कहा कि ईडी ने हमारे नेताओं के खिलाफ जो कार्रवाई की है ईडी कार्रवाई को वापस ले। हम लोग कतई डरने वाले नहीं है और सदैव भाजपा की नीतियों का विरोध करते रहेंगे। पूर्व जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार के दबाव में जो कार्यवाही की है वो ओछी सोच को दर्शाता है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव पीसीसी सदस्य व माइनॉरिटी सेल संजय पौल,पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल, माइनॉरिटी सेल के प्रदेश सचिव सरफराज हुसैन, ब्लॉक अध्यक्ष फ़ैशल खान एडवोकेट, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष हरमोहन सिंह यादव यूथ जिला अध्यक्ष इमरान अली, सुनील यादव एडवोकेट,मेराज सिद्दीकी, ओपी तिवारी, आमिर खान, फरहान खान, अहसानुल हक, सत्य प्रकाश शर्मा, तिर्वा ब्लॉक के अध्यक्ष लियाकत अली, राजीव श्रीवास्तव, अमित दुबे, सी.बी सिंह,डॉ. प्रियंका दुबे,अरविंद दुबे,सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।