Motorcycle Stolen During Religious Ceremony in Haveli Khargpur रामधुन के धार्मिक अनुष्ठान के दौरान अज्ञात चोरों ने उड़ाई बाइक, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsMotorcycle Stolen During Religious Ceremony in Haveli Khargpur

रामधुन के धार्मिक अनुष्ठान के दौरान अज्ञात चोरों ने उड़ाई बाइक

हवेली खड़गपुर के रमनकाबाद में एक भक्त की बाइक चोरों द्वारा चुरा ली गई। किशोरी प्रसाद सिंह ने रामधुन में भाग लेने के लिए बाइक सड़क किनारे खड़ी की थी। जब वह वापस आया, तो बाइक गायब थी। पुलिस ने मामला...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरThu, 17 April 2025 03:25 AM
share Share
Follow Us on
रामधुन के धार्मिक अनुष्ठान के दौरान अज्ञात चोरों ने उड़ाई बाइक

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र के रमनकाबाद में अखंड रामधुन के धार्मिक अनुष्ठान के समीप वाले स्थल से रामधुन का संकीर्तन करने आए कीर्तन मंडली के एक सदस्य की बाइक अज्ञात चोरों ने उड़ा ली। रामधुन संकीर्तन कर रहा व्यक्ति को भक्ति डूबता देख बाइक चोर ने चुपचाप बाइक चोरी कर ली। अपनी बाइक की चोरी को लेकर हवेली खड़गपुर थाना में दिए आवेदन में लोहरा गांव निवासी किशोरी प्रसाद सिंह ने बताया कि मैं रमनकाबाद में हो रहे अखंड रामधुन में शामिल होने के लिए आया था। मैंने अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक को रामधुन स्थल के सामने सड़क किनारे लगाया था। बाइक लगाने के बाद मैं रामधुन का संकीर्तन करने चला गया। जब मैं वापस आया तो देखा कि मेरी बाइक अपनी जगह पर नहीं है। आसपास बाइक की काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। वहीं इस बाबत थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा बाइक की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।