शोभा यात्रा में बरसे फूल, झांकियों ने मन मोहा
Kanpur News - कानपुर दक्षिण। रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी के गानो के बीच

रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी के गानो के बीच गोबिंद नगर क्षेत्र में रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा को पूर्व विधायक अजय कपूर व कोपो स्टेट चेयरमैन विजय कपूर ने झंडी दिखाई। श्री सनातनधर्म सभा मोहन मन्दिर ब्लाक-5 गोविंद नगर की ओर से निकाली गई यात्रा में सबसे आगे विशाल सनातन धर्म का ध्वज था। इसके बाद रामायण की झाकी, जिस पर सुन्दरकाण्ड मंडली द्वारा भजन किया जा रहा था। यहां व्यापार मंडलों की तरफ से जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान बलदेव राज मल्होत्रा, सुनील दीक्षित, रामकुमार पाठक, प्रकाश वीर आर्य , भारत भूषण कपूर, अनिल बजाज, सुशील भोला आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।