अकालतख्त साहिब के पंज प्यारे कराएंगे अमृत संचार
Kanpur News - अकालतख्त साहिब के पंज प्यारे कराएंगे अमृत संचार अकालतख्त साहिब के पंज प्यारे कराएंगे अमृत संचार

कानपुर। बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा भाई बन्नो साहिब में 12 और 13 अप्रैल को खालसा साजना दिवस (सृजना दिवस) मनाएगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय कीर्तनीय भाई मेहताब सिंह जालंधर वाले और कथावाचक ज्ञानी जतिंदर सिंह मूघल शिरकत करेंगे। शनिवार को गुरद्वारा में अमृत संचार होगा। अमृत संचार अकाल तख्त साहिब के पंज प्यारे कराएंगे। रविवार को आदि बीड साहिब (हस्तलिखित श्री गुरुग्रंथ साहिब) के दर्शन कराए जाएंगे। हजारों की संगत गुरु का अटूट लंगर छकेगी। यूट्यूब चैनलों पर सीधा प्रसारण होगा। पत्रकार वार्ता में यह जानकारी प्रधान सरदार सुरिंदरजीत सिंह भाटिया, जनरल सेक्रेटरी अजीत सिंह भाटिया, पूर्व प्रधान जसवंत सिंह भाटिया, परमजीत सिंह बॉबी, कंवलजीत सिंह, लवली सिंह, अमरजीत सिंह और जसपाल सिंह ने दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।