Block Day in Kaushambi Officials Absent Residents Leave Empty-Handed ब्लॉक दिवस पर छाया रहा सन्नाटा, बैरंग लौटे फरियादी, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsBlock Day in Kaushambi Officials Absent Residents Leave Empty-Handed

ब्लॉक दिवस पर छाया रहा सन्नाटा, बैरंग लौटे फरियादी

Kausambi News - कौशाम्बी में ब्लॉक दिवस पर जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण स्थानीय निवासियों को समस्याओं का समाधान नहीं मिल सका। फरियादियों को बिना प्रमाणपत्र लौटना पड़ा, जबकि अधिकारियों ने जांच का आश्वासन...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 23 April 2025 10:47 PM
share Share
Follow Us on
ब्लॉक दिवस पर छाया रहा सन्नाटा, बैरंग लौटे फरियादी

कनैली, हिन्दुस्तान संवाद। कौशाम्बी में क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए बुधवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन किया जाता है। इस बुधवार को ब्लॉक में जिम्मेदारों के नहीं रहने पर सन्नाटा छाया रहा। ऐसे में फरियादियों को ब्लॉक से बैरंग लौटना पड़ा।

ब्लॉक दिवस में बड़गांव के फरियादी विनोद कुमार बोरिंग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भटक रहे थे। लघु सिंचाई विभाग के जेई, एमआई की तेनाती नहीं होने से और बोरिंग टेक्निशियन के गायब रहने पर उन्हें बगैर प्रमाणपत्र के लौटना पड़ा। इसी प्रकार अभिषेक सिंह निवासी बिदांव जन्म प्रमाण पत्र बनवाने को आए और रामराज परिवार रजिस्टर की नकल के लिए आए थे। दो बजे तक उनके सचिव नहीं पहुंचे तो उन्हें भी वापस लौटना पड़ा। मामले में प्रभारी खंड विकास अधिकारी कौशांबी मनोज वर्मा का कहना है कि वह जिले में मौजूद हैं। ब्लॉक दिवस पर गायब रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।