तीसरी तहरीर में फरसा से हमले की बात गायब, जांच के आदेश
Kausambi News - मंझनपुर के मंगरोहनी में पानी बहाने के विवाद में एक महिला को पड़ोसी ने बेरहमी से पीटा। महिला के परिजनों पर भी हमला हुआ। पुलिस ने तीन बार तहरीर बदलवाई, जिससे पीड़ित परिवार नाराज है। मामले की जांच एएसपी...

मंझनपुर, संवाददाता सदर कोतवाली के मंगरोहनी में मंगलवार को पानी बहाने के विवाद में एक महिला को बेरहमी से पीटा गया था। बीचबचाव के दौरान उसके परिजनों पर भी हमला किया गया था। फरसा से प्रहार किया गया था। इस मामले में दरोगा ने दोपहर से लेकर शाम तक तीन तहरीर बदलवाई। आखिरी तहरीर में वह फरसे से प्रहार को ही निगल गया। इस पर पीड़ित परिवार खासा नाराज है।
सदर कोतवाली के मंगरोहनी गांव की एक महिला दोपहर में घर का गंदा पानी नाली में बहा रही थी। इसका विरोध पड़ोसी ने किया। साथ ही गाली-गलौज किया। महिला ने एतराज जताया तो पड़ोसी ने परिजनों के साथ महिला को घेरकर जमकर पीटा। इस दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए थे। पड़ोसी के बेटे ने महिला की ननद बचाने आई तो उस पर फारसे से प्रहार किया। देवर व पति को भी पीटा गया था। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। आरोप है कि कोरई चौकी प्रभारी ने दो बार तहरीर बदलवाई। इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने जब एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दे दिया तो तीसरी बार मनमानी करते हुए दरोगा ने तहरीर बदलवाई। इसकी सुबह जानकारी होते ही पीड़ित परिजन आक्रोशित हो गए। मामले की शिकायत अफसरों से की गई। इस मामले की एएसपी राजेश सिंह ने जांच शुरू करा दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।